धौलपुर में देसी कट्टा दिखाकर विवाहिता से गैंगरेप:1 आरोपी ने 1 साल पहले की थी छेड़छाड़, 2 साथियों के साथ मिलकर किया रेप

धौलपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

धौलपुर में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने सोमवार शाम को महिला थाने में 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। इनमें से 1 आरोपी ने 1 साल पहले भी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की थी। इस बारे में उसने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही आरोपी विवाहिता पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 2021 में देवेंद्र नाम के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर उसने थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उस पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान छेड़छाड़ का आरोपी देवेंद्र अपने साथी राजेश और बलवीर के साथ उसके घर में घुस गया। तीनों आरोपियों ने देसी कट्टे के दम पर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उसका पति घर आया तो उसने विरोध किया। इस पर उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी।

महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार शाम को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। महिला की रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।