कैलादेवी पदयात्रा:इस बार पदमार्ग से होकर निकलेंगे करीब 2.50 लाख पदयात्री, स्वागत के लिए लगे भंडारों के पांडाल

धौलपुर6 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

प्रमुख धार्मिक स्थल कैलादेवी करौली के दर्शनों के लिए पदयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। 16 मार्च से पदयात्रा शुरू होगी। इस बार करीब 2.50 लाख पदयात्री निकलने की संभावना है। इसके लिए भक्तों द्वारा कस्बे के अलावा पदमार्ग पर भोजन-पानी, चिकित्सा, चाय-नाश्ता, ठहरने, नहाने आदि व्यवस्था के लिए पांडाल लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है। पदयात्रियों की सुविधा के लिए खांनुआ मोड़ से लेकर खेरिया मोड़ तक 20 से अधिक पांडाल लगाए जा रहे है। कैलादेवी के लिए काफी संख्या में आगरा, फतेहपुर सीकरी, किरावली, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि क्षेत्रों के पदयात्री कस्बे में होकर निकलते है। कैलादेवी करौली के दर्शनों के लिए जाने वाले पदयात्रियों के लिए भक्तों द्वारा चिकित्सा सेवा, नाश्ता, भोजन, विश्रामगृह, चाय, दूध आदि की निशुल्क सुविधाएं दी जाएगी। खांनुआ मोड़ से रुदावल कस्बे तक पदमार्ग पर पदयात्रियों की सुविधा 20 से अधिक पांडाल लगाए जा रहे है। कैलादेवी पदयात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। रुदावल एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दो सिगमा बाइकों पर दो-दो पुलिसकर्मी दांहिना मोड़ से ब्रह्मवाद पुल तक 24 घंटे तक गश्त करेंगे। साथ ही पांच पुलिसकर्मियों का जाब्ता जीप में गश्त करेंगा और चार पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे। पदयात्रियों की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए चार दिन के लिए ओवरलोडिंग वाहन बंद रहेंगे। पुलिस के अनुसार पदमार्ग पर चलने वाले ओवरलोडिंग वाहन पदयात्रा चलने तक बंद रहेंगे। इसके लिए वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा है, अगर पदयात्रा के समय कोई भी ओवरलोडिंग वाहन चलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...