जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति आसपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट बेंच में अध्यक्ष शिखा शर्मा व सदस्य मीतेश जानी रहे। न्यायिक मजिस्ट्रेट के कुल 697 केस राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर किए गए। इसमें से 124 केस का निस्तारण किया गया। 19 लाख 89 हजार 65 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। ग्राम न्यायालय आसपुर में कुल 280 केस रखे गए।
इसमें से 243 प्रकरण का निस्तारण आपसी राजीनामा से कराएं गए। इस पर तालुका के सचिव पृथ्वी लोकपाल सिंह, रीडर पूंजीलाल, महेंद्र खराड़ी, पीए लवी जसवंत सिंह, शत्रुंजय कला सुआ सहित अन्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.