अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश:समारोह में बांटे गए उपकरण, एडीएम ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

डूंगरपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शनिवार को दिव्यांगजनों की और से रैली निकाली गई और जागरूकता का संदेश दिया। - Dainik Bhaskar
डूंगरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शनिवार को दिव्यांगजनों की और से रैली निकाली गई और जागरूकता का संदेश दिया।

डूंगरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शनिवार को दिव्यांगजनों की और से रैली निकाली गई और जागरूकता का संदेश दिया। एडीएम हेमेन्द्र नागर और समाज कल्याण अधिकारी अशोक शर्मा ने कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए हाउसिंग बोर्ड स्थित अम्बेडकर भवन पहुंची, जहां समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिव्यांगों को सरकार की सभी सुविधाए देने के बात कही। वहीं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि हर दिव्यांग में कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। उस प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और उचित मंच देने की जरूरत है। भगोरा ने दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शारीरिक कमी को अभिशाप नहीं समझे और उसी कमी को अपनी ताकत मानते हुए आगे बढ़े। एडीएम हेमेन्द्र नागर ने राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह के दौरान चयनित दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरित किए गए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित भी किया गया। समारोह स्थल पर निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त अधिकारियों द्वारा दिव्यांग मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए काउंटर भी लगाया गया।