वादाखिलाफी पर रोष:जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस की वादाखिलाफी पर रोष

डूंगरपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा नगर मण्डल द्वारा पार्टी कार्यालय में नगर मण्डल पदाधिकारियों की आगामी जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर अति आवश्यक बैठक हुई। मीडिया प्रभारी चिराग व्यास ने बताया कि बैठक में जन आक्रोश यात्रा के रूट यात्रा की व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर योजना बनाई गई व आगामी जन सभा को लेकर योजना बनाई। यात्रा में 3 जन सभा भी होगी। हाउसिंग बोर्ड सभा के प्रभारी पुष्कर चौबीसा दर्जीवाडा जन सभा के प्रभारी नयन सुथार नवाडेरा जन सभा के प्रभारी अनुराग कटारा को नियुक्त किया। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप जैन, नगर महामंत्री नयन सुथार, अनुराग कटारा, उपाध्यक्ष राजू पत्थरवाला, जयेश लोधावरा, ऋषी दवे, लक्ष्मी जैन, हर्षवर्धन सिंह, नरेन्द्र आर्य अादि उपस्थित रहे। गलियाकोट। जन आक्रोश यात्रा में सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध नेताओ ने जमकर आरोप लगाए। चितरी मंडल में जनाक्रोश यात्रा का रथ गड़ा मेड़तिया, गरतीया, नदिया, बिजोला, विजयपुरा, रातडिया, भेसरा पहुंचा जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, किसान कर्ज माफी ,बेरोजगारी, सड़क, चिकित्सा, आदि के पत्र शिकायत पेटी में डाले। मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार दाड़ी के नेतृत्व में मंडल में निकली रथ यात्रा में वक्ताओं ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। भाजपा नेताओं ने कहा की प्रदेश में जंगल राज है। भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और शोषण के मामलो में राजस्थान नंबर वन है। पेपर लीक हो रहे है और बेरोजगार आत्महत्या कर रहे है। यात्रा में जिला प्रमुख सूर्या अहारी, पूर्व प्रधान शंकर लाल डेचा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष कांतिलाल डामोर, प्रधान जयप्रकाश पारगी, ईश्वरलाल सरपोटा, उप प्रधान कमला डेंडोर, पूर्व प्रधान रेखा रोत, ताजेंग पाटीदार, लक्ष्मी कटारा अादि मौजूद रहे। पूंजपुर| जन आक्रोश रथ यात्रा रैली शुक्रवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पूंजपुर मंडल के गांवों में भ्रमण करते हुए लोगों को कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। रैली पूंजपुर गांव के वीर दुर्गादास राठौड़ कॉलोनी से गांव में गाजे बाजे के साथ प्रवेश किया। रैली गांव के प्रजापत मोहल्ला, हॉस्पिटल मार्ग, मुख्य बाजार, बस स्टैंड से होते हुए कतिसौर गांव में पहुंची। रैली में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह चौहान, महिपालसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दर्जनसिंह पंवार,मंडल महामंत्री गौतम पाटिदार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चेतन पाटिदार, खुमानसिंह पंवार, रीटा कुंवर, पदमजी पाटीदार, रतनजी पाटिदार, अमरसिंह चौहान, रुमालिया कनिपाव, लक्ष्मणसिंह चौहान, वखतसिंह राठौड़, केशव पाटीदार आदि मौजूद थे। सीमलवाड़ा| भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संपूर्ण राजस्थान में चल रही जन आक्रोश रैली सलारेश्वर मंडल में सादड़िया धाम पर भाथीजी महाराज के मंदिर से शुरू हुई। यह चौतरा होते हुए शीथल पहुंची। यहां सभा हुई। इसके बाद झलाई, सरथूना, माना का देव से झरनी में पुनः बैठक का आयोजन पर भंडारी होते हुए पीठ को पहुंची। जन आक्रोश रैली में वर्तमान राजस्थान सरकार की तमाम विफलताओं पर बेरोजगारी बिजली की आपूर्ति में मनमानी नरेगा भुगतान में लेटलतीफी आदि मुद्दों पर जोर शोर से चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, जिला महामंत्री नानुराम परमार, दीनदयाल सिंह, रैली संयोजक भंवरलाल कलासुआ, मंडल अध्यक्ष गोविंदराम पाटीदार, गोविंद अहारी, देवेंद्र सिंह सोलंकी अादि माैजूद थे।