भूकरका गांव के सूखे जोहड़ में मिला नर कंकाल:दोनों पैर और खोपड़ी शरीर से अलग मिली, पहचान के लिए रखवाया मोर्चरी में

हनुमानगढ़9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की नोहर पुलिस ने गांव भूकरका के सूखे जोहड़ से एक नर कंकाल बरामद कर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है। - Dainik Bhaskar
जिले की नोहर पुलिस ने गांव भूकरका के सूखे जोहड़ से एक नर कंकाल बरामद कर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

जिले की नोहर पुलिस ने गांव भूकरका के सूखे जोहड़ से एक नर कंकाल बरामद किया है। शव कई दिन पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो गया। शव को जानवरों ने नोंच खाया। इससे उसके दोनों पैर और खोपड़ी अलग हो गई। पुलिस ने कंकाल को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह (68) पुत्र राव अमरसिंह राजपूत निवासी भूकरका ने सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे नोहर पुलिस को मोबाइल पर सूचना दी कि गांव भूकरका की रोही में स्थित चक 3 बीकेके के सूखे पड़े जोहड़ में एक नर कंकाल पड़ा है। सूचना मिलने पर नोहर पुलिस थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा तो शव पूरी तरह से सड़ा-गला हुआ था। शव के दोनों पैर व खोपड़ी अलग पड़ी थी। शव को जानवरों की ओर से नोंचा गया था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। जांच अधिकारी एएसआई राजेन्द्रसिंह के अनुसार अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।