हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई:शहीदों को नमन कर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देश प्रेम का संदेश

हनुमानगढ़7 महीने पहले
भाजपा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाऊन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुपहिया वाहनों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

भाजपा के कार्यकर्ता भारत माता की जय का जयघोष करते सड़कों पर निकले तो वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग ही नहीं गली-मोहल्ले भी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत भाजपा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाऊन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुपहिया वाहनों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा।

यात्रा के आगे चले रथ में भारत माता के चित्र के साथ अमर शहीद सुभाषचन्द्र बोस, वीर सावरकर, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल्ल, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार उधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव, हनुमानगढ़ के अमर शहीद चमकौर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कैप्टन मनोज कुमार पाण्डे, कैप्टन सौरभ कालिया, कैप्टन विक्रम बत्रा व भारतीय सेना के चित्रों और तिरंगों से सजा हुआ था। शहर में दर्जनों स्थानों पर आमजन ने तिरंगा यात्रा का पुष्प बरसाकर स्वागत किया। टाऊन में भारतमाता चौक से शुरू हुई यात्रा का पंचायत समिति के पास शेखर ट्रांसपोर्ट पर समापन हुआ। शान से निकली तिरंगा यात्रा को देखकर लोगों का उत्साह देखने लायक था। तिरंगा यात्रा समाप्त होने पर कार्यकर्ताओं ने गरिमा बरकरार रखते हुए तिरंगे को सुरक्षित रखा।

तिरंगा यात्रा को पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, पूर्व नगर परिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर गाजे-बाजे के साथ निकले। तिरंगा यात्रा टाऊन में भारतमाता चौक से रवाना होकर नई आबादी, पारीक कॉलोनी, टिब्बी रोड़, रूपनगर, जिला चिकित्सालय, धान मण्डी, मुख्य बाजार, हिसारिया मार्केट, पुराना बाजार, भटनेर दुर्ग होते हुए पंचायत समिति के पास पहुंची।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, जिला उपाध्यक्ष कविन्द्र सिंह, अमित सहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर सिंह राठौड़, नगर मण्डल महामंत्री नितिन बंसल, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुरलीधर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, संजय जैन, मदनलाल बांठिया, पार्षद महादेव भार्गव, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक खिच्ची, लीलाधर सोनी, मदन खदरिया, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, श्यामलाल मंगवाना, अयूब जोईया, ओम सोनी, हंसराज कटारिया, चाणनराम चौधरी, भुवनेश ग्रोवर, सुभाष पटवारी, राजेन्द्र वर्मा, पार्षद हाजी मुख्त्यार अली, भगवाना राम, बलदेव सिकलीगर, पार्षद भंवर नायक, महेन्द्र धानक, मदद अली, रमेश पेंटर, सिद्धार्थ भार्गव, कृष्ण लालवानी, राजेश प्रेमजानी, हरि खदरिया, खेमचन्द तेजवानी, नितिन गर्ग, बिल्लू सैन, कृष्ण भाट, देवकीनंदन चौधरी, बबलूदास, रमेश डाबला, जुगल स्वामी, सुभाष सोनी, पं. सतीश शर्मा, रिंकू मुटनेजा, संजय सैन, दिनेश शर्मा, हरविन्दर सिंह, गुरूचरण छापोला, अर्जुन कंदोई, जीतू कंदोई, रविन्दर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।