विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतवीर सहारण पर हुये हमले के बाद कस्बें के उपजे तनाव के बाद शनिवार को कस्बें में शांति रही। शनिवार को बाजार भी सामान्य दिनों की तरह खुले थे। हालांकि ऐतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता अभी भी मुख्य चौराहों के अलावा विभिन्न स्थानों पर शनिविर को तैनात रहा। शनिवार साय थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा जाब्ते के साथ एक बार फिर फ्लैग मार्च निकाला गया।
क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण कायम
थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण हैं। मामले को लेकर दर्ज हुये विभिन्न मुकदमों की पुलिस गहनता से जांच कर रही हैं। उधर हमले में घायल हुये सतवीर सहारण के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं। सहारण का बीकानेर के पीबीएम राजकीय चिकित्सालय में उपचार निरंतर जारी हैं। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह नजर गड़ाये हुये हैं।
3 लोगों को पुलिस ने किया डिटेन
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और मिथ्या प्रचार करने वालों की पुलिस निगरानी कर रही हैं। इस संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के दिन चक्का जाम दौरान शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए 27 जनों को पुलिस ने शुक्रवार को जमानत पर छोड़ दिया। सभी 27 जनों को हनुमानगढ़ जेल में रखा गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन 27 जनों में से 3 जनों को पुलिस ने पूछताछ के लिये डिटेन किया हैं।
दिनभर रही चर्चा
उधर सतवीर सहारण पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 6 जनों को गिरफ्तार किया हैं। शनिवार को दिनभर उक्त मामले की चर्चा जोरों पर रही। दो दिन के कैंप के बाद संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन, आईजी ओमप्रकाश बीकानेर लोट गए। वही जिला कलेक्टर नथमल डिडेल, पुलिस अधीक्षक अजयसिंह राठौड़ हनुमानगढ़ लौट गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.