पेयजल व यातायात साधनों का अभाव:देलाड़ी गांव में पेयजल व यातायात साधनों का अभाव

बांदीकुई2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देलाड़ी गांव में पीने के पानी व यातायात साधनों के अभाव में ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या से लोग काफी समय से परेशान है। कई बार कलेक्टर, सरपंच सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में करीब 15 वर्ष पहले एक पानी की टंकी बनाई गई थी। इसमें आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। ग्राम पंचायत बने करीब 35 वर्ष हो गए। लेकिन यहां कोई प्राइवेट व सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे छात्र व छात्राओं को स्कूल व कालेज जाने आने में परेशानी होती है।