बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर रविवार को कुछ यात्री ट्रेन देरी सेआई। इससे यात्री परेशान रहे। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस आगरा रेल मार्ग पर घना कोहरा छाने से अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंची।
इसी तरह सुबह 7 बजे आने वाली जयपुर-हिसार पैसेंजर जयपुर यार्ड में इलेक्ट्रिक परेशानी के कारण अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से सुबह 11 बजे बांदीकुई पहुंची। पैसेंजर की देरी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी अलवर, राजगढ़ व खैरथल जाने वाले 100 डेली पैसेंजर को हुई।
वीकेंड कर्फ्यू के कारण नहीं मिले निजी
वाहन ट्रेनों की देरी के कारण परेशान डेली पैसेंजरों वीकेंड कर्फ्यू के कारण निजी वाहन भी नहीं मिले। बसवा रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े 4 घंटे की देरी से जयपुर-हिसार पैसेंजर के पहुंचने से सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.