चौमूं में सर्द हवा चलने से घटा न्यूनतम तापमान:घना कोहरा छाने से घटी विजिबिलिटी, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

चौमूं2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
घना कोहरा छाने से सुबह किसान खेतों में काम के लिए नहीं पहुंचे। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को ठंड महसूस हुई।

चौमूं उपखंड इलाके में पिछले 2 दिन से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। बुधवार सुबह शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई और इलाके में घना कोहरा छाने के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। इलाके में सुबह 9 बजे तक भी धूप नहीं निकली। इस दौरान सर्द हवा से लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। घने कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

घना कोहरा छाने से सुबह किसान खेतों में काम के लिए नहीं पहुंचे। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों में 26 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मावठ से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि गेहूं और चने की फसल को फायदा मिल सकता है।