किशनगढ़-रेनवाल शहर के सर्वोत्तम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य होनहार बालिकाओं का सम्मान किया। संस्था प्रधान रामगोपाल पारीक ने 10वीं 12वीं की होनहार बालिकाओं का सम्मान किया। 12वीं कला वर्ग से मनीषा कुमावत एवं रौनक वर्मा, रितिका तंवर व कृष्णा यादव 12वीं कृषि विज्ञान तमन्ना कुमावत, ज्योति कुमावत, साक्षी मीणा, राधिका मिश्रा, कक्षा 10वीं से नयना शर्मा, पायल सांखला व वंदना उज्जैनिया को सम्मानित किया गया। पारीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बालिकाएं मेहनत कर अपने माता-पिता एवं समाज के सपनों को साकार कर रही है। बालिकाएं बुलंदियों को छू कर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर यह बालिकाएं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। पारीक ने देश की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नारी शक्तियों का उदाहरण देते हुए इस अवसर पर लता मंगेशकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू किरण बेदी, कृष्णा पूनिया, विनेश फोगाट, पीटी उषा, सानिया मिर्जा, मेरी कॉम, गीता फोगाट, बिछेन्द्रीपाल, हिमा दास, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक पीवी सिंधु आदि को याद करते हुए अपने अपने लक्ष्य को निर्धारित कर सफलता हेतु नियमित प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सांवरमल मेहरा ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.