चीथवाड़ी \"राजस्थान सिविल पदों पर संविदा भर्ती नियमावली 2022\" को लेकर राशन डीलरों ने पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी को अपनी मांगों को लेकर डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष डिंपल के नेतृत्व ज्ञापन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डिंपल ने बताया कि प्रदेश में राशन डीलरों को राजस्थान सिविल पदों पर संविदा भर्ती नियमावली 2022 के तहत संविदा कर्मी लगाकर सम्मानजनक पद दिया जाये। इस पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने आश्वासन देते हुए बताया कि आपकी समाधान मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही कर दिया जायेगा। इस मौके पर डीलर सीताराम सामरिया, डीलर जिला अध्यक्ष मदन इन्दोरिया, डीलर जगदीश मीणा व अन्य साथी मौजूद रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.