हरमाड़ा इलाके में दो सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपए के गहने-नकदी के साथ लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चोर कर ले गए। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बालाजी विहार मांचवा निवासी कमलेश कुमार विजय के घर चोरी की वारदात हुई। वह परिवार के साथ अपने परिचित की शादी में शामिल होने गया था। रविवार रात को चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के मेन गेट के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।
वहीं, चोरी की दूसरी वारदात गणेश विहार बालाजी विहार में रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामदयाल के यहां हुई। वि अपनी भतीजी प्रियंका का एडमिशन कराने के लिए हरियाणा गया था। पीछे से चोरों ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया। ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी में रखे 80 हजार रुपए और 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल और 10 कारतूस चोरी कर ले गए। सोमवार वापस लौटने पर दोनों पीड़ितों को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.