भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों व महिला उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताअों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बताया कि राजस्थान में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। आम जनता एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी स्थिति में राजस्थान में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर महिलाओं एवं आम जनता की जान माल व संपत्ति की सुरक्षा की जाए।
पद्मा गुप्ता, ललिता जांगिड़, सरोज मीना, सपना मीना, कलावती गुप्ता, सुमित्रा चौधरी, शशि जैमिनी, सुशीला पांचाल, लक्ष्मी दीक्षित, ललिता शर्मा, ममता सैनी, रवीना, कल्पना आदि मौजूद रही।बोहरा ने कहा- महिलाएं सुरक्षित नहीं : जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के दौसा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रतन तिवाड़ी ने उनका स्वागत किया। सांसद बोहरा ने जिले की राजनीतिक स्थिति पर जिलाध्यक्ष से चर्चा की। सांसद ने कहा कि राजस्थान में अपराध में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2020 में जून में प्रदेश में 86392 मामले दर्ज हुए थे।
इस साल 100521 मामले दर्ज हुए हैं। 16.15% मामले बढ़े हैं। सबसे ज्यादा लूट की वारदात हुई हैं। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गहलोत सरकार खुद को बचाने में लगी है, जनता के सुख- दुख की इनको कोई चिंता नहीं है। आगामी पंचायतीराज चुनाव में जनता कांगेस को सबक सिखाएगी।पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में काली पट्टी बांध प्रदर्शनबांदीकुई| पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध में सिकंदरा रोड के पेट्रोल पंप पर सेवादल नगर अध्यक्ष पीयूष झालानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाकर दामों में कमी की मांग की। इससे आम जनता को राहत मिल सके।
नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रा बैरवा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जय सिंह बैरवा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, पूरणमल शर्मा, नरेन्द्र बैंसला, डॉ.ओपी बैरवा, रतन पटेल, अमन झालानी, माही गुर्जर, गोपाल सैनी, सोनू मुस्ताक, कालू जैन, महेश सैन, गजानंद, बहादुर बैरवा, रामकिशन बैरवा, महेंद्र यादव, आरडी बैरवा, सलमान मंसूरी, राजेन्द्र सैनी, हिमांशु मेहरा, महेंद्र दडगस, विश्राम प्रजापत, विनेश वर्मा, महेंद्र सिदू, पार्षद डालचंद, तोफीक हुसेन, अशोक कुंडारा, मिराज शेक, बंटी, शब्बीर अहमद, सकुर, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।महंगाई के विरोध में किसानों व कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनदौसा ग्रामीण। केंद्र सरकार के पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस के खिलाफ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लवाण बस स्टैंड पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ रैली निकालकर नारेबाजी की।
ब्लॉक अध्यक्ष रामधन सैनी, पूर्व सरपंच राधा मोहन शर्मा, महादेव सैनी, शंभू दयाल सैनी, रामप्रसाद शर्मा ने हाथों में झंडे, बैनर व खाली सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आजलालसोट | ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 15 जुलाई को लालसोट उपखंड मुख्यालय तथा रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन करेेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.