पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बांदीकुई सिकंदरा की ओर से आए एक पागल ऊंट ने गुरुवार दोपहर बाजार व गली मौहल्लों में एक घंटे भगदड़ मचा दी। इस दौरान ऊंट ने एक बाइक सवार को घायल कर दिया। लोग ऊंट को देख घरों में दुबक गए। बाद में नगरपालिका की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ऊंट को बांदीकुई से पांच किलोमीटर फर नंदेरा में पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।दोपहर 2 बजे करीब सिकंदरा रोड से पागल ऊंट ने शहर में प्रवेश कर लिया। पुलिस थाने के पास बाइक सवार के टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद भी ऊंट सिकंदरा रोड, पुरानी अनाज मंडी, गर्ल्स स्कूल रोड पर इधर उधर भागता रहा। ऊंट के इन सड़कों पर बेकाबू दौड़ लगाने से लोगों में हडकंप मच गया।
प्लॉट में बंधे तारों में उलझकर गिरने से आया काबू, रस्से से जकड़ा
सूचना पर नगरपालिका जमादार सतीश चंद हरियाणा के नेतृत्व में भजनलाल, बंटी, प्रीतम, दिनेश की टीम चार टेंपू में सवार होकर ऊंट का पीछा किया। ऊंट ने पालिका टीम को भी एक घंटे तक इधर उधर मशक्कत कराई। लेकिन टीम ने पीछा नहीं छोड़ा। दोपहर तीन बजे करीब बडियाल रोड पर भागता हुआ नंदेरा पहुंच गया। नगरपालिका जमादार सतीश चंद हरियाणा ने बताया कि हमारी टीम ऊंट का लगातार पीछा कर रही थी। इसी बीच नंदेरा में सड़क पर एक प्लॉट में बंधे तारों में ऊंट उलझकर गिर गया। टीम ने ऊंट के पैरों को रस्सों से बांध दिया। इसके बाद मेडिकल टीम ने ऊंट का उपचार किया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.