• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Dausa
  • The Workers Said In Lalsot, The Area Of Medical Minister Parsadilal; Call To Strengthen The Organization And Propagate The Policies Of Congress

गाड़ी रुकवाकर प्रियंका वाड्रा ने पूछा, वे कहां पर हैं:कार्यकर्ता बोले- चिकित्सा मंत्री परसादीलाल के क्षेत्र लालसोट में, संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान

दौसाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट में प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar
लालसोट में प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

दिल्ली से सवाईमाधोपुर जाते वक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार सुबह कुछ देर के लिए दौसा जिले के लालसोट में रूकी। सड़क मार्ग से प्रियंका वाड्रा के सवाई माधोपुर जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता आनन-फानन में उनके स्वागत के लिए माधोपुर रोड़ गौरव पथ पर जा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने कड़े सुरक्षा लवाजमें के बीच पहुंची प्रियंका वाड्रा की गाड़ी को रुकवा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने व कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

माला लेकर खड़े कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गाड़ी रोकते हुए प्रियंका वाड्रा ने स्वागत के लिए मौजूद भीड़ में से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्र से पूछा कि वह कहां पर हैं। तब उन्होंने जवाब दिया कि वे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के निर्वाचन क्षेत्र लालसोट में हैं। यहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता स्वागत करना चाहता है आगे आए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामविलास खेमावास, एडवोकेट सुदीप मिश्रा, ईशाक खान, पार्षद सिराज मोहम्मद, दीपक पुरोहित, चंदन गुर्जर, पार्षद अंकित दास स्वामी, युगराज शर्मा, रोहित पंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो/रिपोर्ट: कमलेश आसीका, लालसोट

खबरें और भी हैं...