भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बुधवार को दोपहर तीन बजे आसींद से जयपुर जाते समय दूदू में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। दूदू के एक होटल पर संगठन मंत्री चंद्रशेखर के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने प्रभारी अरुण सिंह का स्वागत किया।
इस दौरान दूदू पंचायत समिति के प्रधान कैलाश चंद जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज नारायण शर्मा, दूदू पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान प्रकाश चंद जैन, एडवोकेट सतपाल खारोल समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूदू क्षेत्र में भाजपा संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों में सभी कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया गया। स्वागत के बाद संगठन मंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर के लिए रवाना हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.