• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Dudu
  • Night Rest Will Be Held In Khudiyala, Creating Awareness Against The Anti people Policies Of The Congress Government Through Street Plays

जनाक्रोश रथयात्रा फागी के निमेड़ा से शुरू:खुडियाला में होगा रात्रि विश्राम, नुक्कड़ नाटकों से कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कर रहे जागरुक

दूदू6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दूदू विधानसभा में निकाली जा रही भाजपा जनाक्रोश रथयात्रा मंगलवार सवेरे 7 फागी के निमेड़ा से शुरू हुई। इस दौरान रथयात्रा के पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रथ यात्रा क्षेत्र के मेहंदवास, कुडली, नारेडा, मंडावरी होते हुए शाम पांच बजे खुडियाला गांव में प्रवेश करेगी।

जनाक्रोश रथ यात्रा के दौरान 2 दिनों में सियासी बयानबाजी अभी चरम पर नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम चंद बैरवा, जिला परिषद सदस्य रामरतन नासना और प्रधान प्रेम देवी जाट, फागी मंडल महामंत्री सर्वेश्वर तिवारी,और जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रदेश के अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह खंगारोत ने बताया कि फागी क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में जनाक्रोश रथ यात्रा को जबरदस्त तरीके से रिस्पांस मिल रहा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा व्याप्त है। नुक्कड़ नाटकों और चौपाल के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन को जागरुक किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम जन में गुस्सा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

शाम 5 बजे मोजमाबाद की सीमा में प्रवेश करेगी यात्रा

जनाक्रोश रथ यात्रा मंगलवार शाम 5 बजे मोजमाबाद पंचायत समिति की सीमा में प्रवेश करेगी। जहां पर मोजमाबाद प्रधान उगंता सुकरीया, उपप्रधान रामधन अहलावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरस चंद अहलावत और संगठन से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता खुडियाला गांव पहुंचकर यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।

शिकायत पेटिका में लगा शिकायतों का अंबार

जनाक्रोश रथ यात्रा के साथ लगी शिकायत पेटिका में कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े लोग शिकायत पेटिका में अच्छी और बुरी शिकायतों को लेकर चिट्टियां डाल रहे हैं। जो आने वाले समय में पदाधिकारियों और कई लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बन सकती है।