गंगापुर सिटी में बुधवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह कोहरा और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही ठंडी हवाओं ने भी ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलग-अलग उपाय करते दिखे। बारिश के बीच शहर में 15 से 18 साल एज ग्रुप के लोगों का वैक्सीनेशन भी जारी है। राजकीय स्कूल में सुबह 11 बजे तक 500 स्टूडेंट ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
स्कूल प्रिंसिपल देवीलाल मीणा ने बताया कि स्कूल में कुल 2400 छात्र हैं, जिनमें 15 से 18 साल तक के 1 हजार 700 छात्र हैं। इनमें से करीब 1100 छात्रों का वैक्सीनेशन हो चुका है। सुबह से ही हल्की बारिश के चलते शहर से दूर गांवों से आने वाले छात्रों की संख्या में 30 फीसदी की कमी आई है।
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचा
गंगापुर सिटी में बुधवार सुबह से बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.