विशाल पैदल यात्रा का हुआ आयोजन:श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत, महिला कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की दी प्रस्तुति

गोविंदगढ़ (जयपुर)9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गोविंदगढ़ के हस्तेडा जूनसिया से विशाल पैदल यात्रा श्री ढाबा के बालाजी भगतावर सिंह की ढाणी आभावास के लिए रवाना होकर बड़े ही धूमधाम से इटावा पहुंची। जिसका पेट्रोल पंप पर सरपंच बजरंग लाल पंड्या व पूर्व सरपंच संतोष देवी पंड्या ने झांकी की भव्य आरती के दर्शन कर सभी श्रद्धालुओं पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान 11 किलोमीटर पैदल यात्रा कर झांकी नाचते गाते ढाबा वाले बालाजी पहुंच कर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। साथ ही रात्रि को विशाल जागरण हुआ। जिसमें महिला कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर दुलीचंद शर्मा, हनुमान सहाय शर्मा, चौथमल शर्मा ,प्रहलाद शर्मा, अशोक शर्मा ,भंवर लाल शर्मा, शिवरतन शर्मा, बसंत शर्मा, अनिल शर्मा, गुलाब चंद शर्मा, जुगल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, रितिक शर्मा, रोहित शर्मा, देवेश शर्मा, हनुमान मटोलिया, पप्पू जाट, सुरजा राम जाट, मूलचंद जाट, हिम्मत सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह शेखावत, कमल कांत शर्मा, ओम शर्मा, गजानंद शर्मा, राजेश शर्मा, कैलाश चंद यादव, पोखर मल यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...