गोविंदगढ़ में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, शिव पंचायत परिवार की जाएगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

गोविंदगढ़ (जयपुर)11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

दूल्हा सिंह की ढाणी के पास मंगलवार को सुबह सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शहर के प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दूल्हा सिंह की ढाणी स्थित शिवालय मंदिर में पहुंची।

इस मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकादार ने मंगल कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गीत गाते चल रही थी। इस मौके पर जगह-जगह मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर महंत द्वारा विधि विधान पूजा अर्चना कर शिव पंचायत परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर शिवाले मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी वह आकर्षक फूलों से सजाया गया। इस मौके पर गुलाब चंद रोलावण, मदनलाल रोलावण,अशोक रोलावण, महेंद्र सैनी, हीरालाल पांच्या, पंकज सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...