पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार यादव ज्ञापन दिया।ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में महेश शर्मा, शीतल प्रसाद शुक्ला, मोहन शर्मा, राजसिंह, अशोक शर्मा, खुशीराम , भूपसिंह, राजपाल, अतर सिंह व समय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार यादव को ज्ञापन देकर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2021 का विज्ञापन जारीकिया गया है जिसमें आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आयु सीमा कीगणना 1 जनवरी 2022 से निर्धारित की गई है। बताया कि 2016 के बाद पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2021 में हो रही है ऐसे में दोनोंभर्तियां के बीच 6 वर्ष का लंबा अंतराल हो गया है इसलिए ऐसे में लाखों पात्र युवा भर्ती से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने की मांग की है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.