शुक्रवार को सुबह जंगल से शौचकर लौट रही 3 महिलाओं पर सियार ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें एक की हालत गंभीर होने कारण डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है और शेष 2 महिलाओं का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
गंभीर रूप से घायल जाटव बस्ती की सुआपति, पत्नी वितन जाटनी पुत्री से मिलने गांव रेंडायल गई थी। शुक्रवार को सुबह जब वह शौचकर घर आ रही थी। जंगलों की ओर से आये एक सियार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी तरह खेडला जनवेदपुर की चित्रा देवी पत्नी वीरसिंह व टीपो देवी पत्नी भीम सिंह पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.