पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अच्छी फसल उत्पादन के लिए मौसम का फसलों के लिए अनुकूल होना आवश्यक है । साथ ही किसान को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है।फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक की खेती का हर काम पर मौसम का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। फसलों के अनुरूप मौसम नहीं होने पर फसलें खराब होने से किसानों को खासा नुकसान होता है। किसानों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, बरसात कब व कितनी होगी। किसानों की इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि मंत्रालय एवं भारतीय पृथ्वी मंत्रालय के सहयोग से किसानों के लिए मेघदूत मोबाइल एप जारी किया गया है। यह किसानों को मौसम के पूर्वानुमान की सूचना देगा।कृषि विज्ञान केन्द्र एकोरासी के मौसम वैज्ञानिक एमके नायक ने बताया कि पहली बार मौसम के पूर्वानुमान के संबंध में सूचनाएं प्राप्त की जा सकेंगी। इसके लिए इस एप को डाउनलोड करना होगा। इस पर मौसम की हर वह जानकारी मिलेगी, जो किसानों के लिए जरूरी है। क्योंकि फसलों के चक्र को लेकर मौसम कैसा हो, कब क्या संभावनाएं हैं? यह जानकारी आसानी से मिलने लगेंगी। इस एप के माध्यम से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति- दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जाएंगी। जो किसानों को उनकी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्यों और सलाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी के लिए कहीं भटकना न पड़े। मेघदूत एप से किसानों को स्थान, फसल और पशुधन, विशिष्ट मौसम आधारित जानकारी मिलेगी। बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र करीब डेढ़ साल से कृषि मौसम बुलेटिन हर मंगलवार व शुक्रवार को तैयार कर रहा है। अब यह जानकारी मेघदूत एप पर भी मिल सकेगी।प्ले स्टोर से डाउनलोड करेंमेघदूत एप्लीकेशन सभी किसान भाई या सामान्य व्यक्ति मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में अपना नाम, स्थान भरकर पंजीकृत कर सकते हैं। एप में हिंदी अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी मिलेगी। डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए भू-विज्ञान और कृषि मंत्रालय ने मेघदूत मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से कृषि और मवेशियों के लिए मौसम आधारित सलाह स्थानीय भाषा में देगा। एप पर सूचनाओं को चित्र और मैप के रूप में दिया जाएगा है। इसे वाट्स एप और फेसबुक से जोड़ा गया है।फसलों को प्रभावित होनेसे बचा सकेंगे किसानमेघदूत मोबाइल एप पर पांच दिन के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी की जाएगी। सप्ताह के प्रति मंगलवार व शुक्रवार को एप बताएगा कि आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा। बारिश, तेज हवा व कोहरे के दौरान किसानों को क्या करना है यह सलाह भी मिलेगी। इतना ही नहीं किसानों को फसलों की सिंचाई कब करना है, दवा कब डालनी है एप में देखकर यह पता लगा सकेंगे कि बारिश कब होगी?
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.