पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिंडौन सिटी रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से चटख धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई थी। रविवार को कोहरे का असर रहा। सुबह करीब 10 बजे तक घने कोहरे के कारणवाहन चालकों को दिन में भी हैडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं होने एवं सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर संचालित ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री रहा। 23 जनवरी को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में न्यूनतम पारा 2 डिग्री लुढ़क गया। रविवार को कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम थी। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने से 80 मीटर दूरी पर पैदल आते लोग और वाहन तक दिखाई नहीं दे रहे थे।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.