जिले के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट:न्यूनतम टेम्परेचर 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बर्फीली हवाओं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

करौलीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में तापमान में बड़ी गिरावट क्षेत्र का पारा फिर  2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। - Dainik Bhaskar
जिले में तापमान में बड़ी गिरावट क्षेत्र का पारा फिर 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
  • ,

करौली जिले में चल रही शीतलहर के चलते लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर है। कड़ाके की ठंड के बीच चल रही बर्फीली हवा और आसमान में छाए बादलों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा भी नजर आया। जिसके चलते वाहन चालक और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे तक कोहरा पूरी तरह साफ हो गया, लेकिन आसमान में छाए बादलों के चलते धूप नहीं खिली। लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ा है। सर्द हवाओं के चलते क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के हिण्डौन सिटी स्थित ऑल वेदर स्टेशन के अनुसार क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और शुक्रवार को 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को क्षेत्र में दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल छंटे और धूप निकली। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ एक बार फिर बादल छा गए, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया।

खबरें और भी हैं...