पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सर्द हवाओं के साथ अलसुबह कोहरा छाया रहने से आमजन की कंपकंपी छूटी रही। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से आमजन को अलाव का सहारा लेना पडा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह मौसम रबी फसल के लिए काफी फायदेमंद भी है। दरअसल, गुरुवार को जिले का औसत अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उत्तरी सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। छोटे बच्चे व बुजुर्ग गर्म कपडों में लिपटे रहे। जबकि, 8 जनवरी, शुक्रवार को जिले का औसत अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूं तो आसमान साफ रहेगा,मगर कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पडने की संभावना जताई गई है। साथ ही मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना है। उत्तरी सर्द हवाएं 8.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी। लिहाजा, बीते दिवस के मुकाबले औसत तापमान में भारी गिरावट के साथ गुरुवार को 10.6 डिग्री और शुक्रवार को 2.9 डिग्री का अंतर आंका गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह गुरुवार सुबह तेज कोहरा छाया रहा और शीतलहर का दौर जारी रहा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.