सदर थाना करौली के रौण्ड कला गांव में गुरुवार रात घर के बाहर टॉयलेट करने गई दो महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को करौली चिकित्सालय लाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। सियार के हमले में 5 भैंस भी घायल हो गई। गांव में सियार के हमले से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
चिकित्सालय पुलिस चौकी के कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि करौली सदर थाना करौली के रौण्ड कला गांव में गुरुवार रात हरप्यारी पत्नी रामकेश घर के पशु बाड़े में टॉयलेट करने गई थी। पशुबाड़े में पहले से छुप कर बैठे सियार ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही उनके बाड़ें में बंधी चार-पांच भैंसों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सियार ने गांव की ही एक ओर महिला तपस्वी पत्नी कदम्ब पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को रात करीब 11 बजे उपचार के लिए करौली चिकित्सालय लाया गया। करौली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हरप्यारी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.