पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। वहीं छह सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने जन घोषणा पत्र के वादे का स्मरण कराने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सद् बुद्धि के लिए महादेव मंदिपर में सुंदरकांड का पठन भी किया।ग्राम विकास अधिकारी संघ करौली ब्लॉक के अध्यक्ष कृष्णानंद शर्मा व मासलपुर के रणजीतसिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जन घोषणा पत्र में किए गए वादों पर राज्य सरकार खरा नहीं उतरी है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में भारी आक्रोश है। हालांकि, वीडीओज, ने यह भी ध्यान रखा हे कि सत्याग्रह आंदोलन से सरकार व आमजन के कामकाज प्रभावित नहीं हों, इसके लिए 6,13,20 व 27 फरवरी अवकाश के दिन ही विरोध-प्रदर्शन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से वेतन विसंगति दूर करने और 8,16,24 व 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति व पद वेतन स्वीकृत करना, स्वैच्छिक जिला कैडर परिवर्तन करना, डीआरडीए कार्मिकों को नियमित करना और ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने व पांच वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को भरने की मांगें छह सूत्री ज्ञापन में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह व ब्लॉक मंत्री मुनेश कुमार मीना के अलावा श्याम शर्मा, बद्री माली, सिरमोहर मीना, महेशचंद शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, मुनेश मीना,सौरभ डागुर, सुमन मीना आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.