देश भर में अमन, शांति व एकता का संदेश देने के लिए कांग्रेस सेवा दल आजादी गौरव यात्रा निकाल रहा है। यात्रा का 21 मई को कोटपूतली पहुँचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इसको लेकर विशाल जनसभा का आयोजन कस्बे के डाबला रोड़ स्थित सत्यम गार्डन में शनिवार शाम 4 बजे किया जायेगा।
वहीं रैली में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया समेत मंत्रीमंडल के सदस्यगण, विधायक व बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल होगें। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के साबरमती आश्रम से शुरू हुई कांग्रेस सेवा दल की आजादी गौरव यात्रा आगामी 1 जुन को नई दिल्ली राजघाट पहुंचकर विसर्जित होगी।
रैली के स्वागत व जनसभा के आयोजन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें स्वागत व जनसभा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, जितेन्द्र यादव, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गा प्रसाद सैनी, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, उप सभापति अशोक शरण बंसल, एड. बजरंग लाल शर्मा, विराट यादव, एड. भोजराज यादव, अमीलाल यादव, रघुवीर यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश डीलर, पंसस प्रतिनिधि कमल मीणा, पार्षद तारा पूतली, सतीश छावड़ी, धर्मवीर डीलर, लालचंद सैनी, प्रदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.