पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महवा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आज शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, जिला संयोजक प्रशिक्षण टीकम सिंह, महवा भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा, मंडल प्रभारी सुमेश विजय भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप जलाकर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतन तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है ऐसे में कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति से आमजन को अवगत कराएं। दिनेश बंसल, हेमेंद्र तिवाड़ी, सतीश सोनी, शैलेश शर्मा, मंडल विनीत बंसल, मनोज गुर्जर, अतर सिंह चौधरी, भगवान सहाय तिवारी, महेश मीणा, महेंद्र सैनी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.