हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित 50 विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
माइनिंग मेट के पदों पर आवेदन के लिए किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ ही माइनिंग मेट का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। मैगजीन क्लर्क के पद पर आवेदन के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन जरूरी है। जबकि असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए ग्रेजुएशन या फिर माइनिंग में डिप्लोमा के साथ ही भारत सरकार से मान्यता प्राप्त माइनिंग मैनेजर सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
माइनिंग सर्वेयर और माइनिंग फोरमैन के पद के लिए BSC और डिप्लोमा इन माइनिंग होना जरूरी है। इसके साथ ही जियोलॉजिस्ट के पद के लिए अभ्यर्थी का जियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। मैकेनिकल फोरमैन के लिए मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के लिए डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रिशियन के पद के लिए 10वीं पास होने के साथ ही कार्य अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा
कम से कम 21 वर्ष एवं अधिक से अधिक 63 वर्ष होनी चाहिए।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट मैनेजर | 4 |
माइनिंग फोरमैन | 12 |
मैकेनिकल फोरमैन | 3 |
इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर | 3 |
माइनिंग मेट | 21 |
माइनिंग सर्वेयर | 1 |
जियोलॉजिस्ट | 1 |
इलेक्ट्रीशियन | 3 |
मैगजीन क्लर्क | 2 |
सलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स 10 दिसंबर 2021 सुबह 9 बजे तक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में आवेदन करने के पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.