मुहाना थाना इलाके में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के गर्भवती होने पर 2 महीने बाद परिजनों को मामले का पता लगा और उन्होंने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह खटाना का कहना है कि आरोपी छोटू कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलतः बिहार का रहने वाला है और यहां 6 साल से किराये पर रह रहा था।
पेट में दर्द होने पर पता चला : परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन से गुमसुम रहती थी। एक दिन बच्ची के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के पास ले गए थे। डॉक्टर ने जांच करके बताया कि वह गर्भवती है। बच्ची से पूछने पर पता लगा कि करीब 2 महीने पहले छोटु कुमार कमरे में आया था और उसने ज्यादती किया था। डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बताई। जब आरोपी बच्ची के कमरे में आया था तब उसका पिता कोविड के कारण हॉस्पिटल में एडमिट था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.