पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जवाहर नगर थाना इलाके में मकान की सीढ़ियां बनाने की मामूली बात काे लेकर हुए विवाद में युवक ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। युवक ने महिला और उसके बच्चों पर चाकू से वार किए। चाकू महिला के पेट में लगा। गंभीर अवस्था में परिजनाें ने एसएमएस हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने मृत घाेषित कर दिया। घटना में महिला के दाे बेटाें और बेटी काे भी चाेट आई है। बड़ा बेटा हाॅस्पिटल में एडमिट है वहीं दाे बच्चों काे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद आराेपी कमल दराेगा काे गिरफ्तार कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर ताराचंद ने बताया आराेपी काे भी चाेटें आई थीं, जिसे थाने ले आए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतका का पाेस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। मृतका के 9 बेटियां और 2 बेटे हैं। पड़ोसी ने बच्चों पर भी चाकू से वार कर दिए। बड़े बेटे का एसएमएस में इलाज चल रहा है।
छोटे से विवाद में दो घर बर्बाद हो गए
थानाधिकारी अरुण कुमार पूनिया ने बताया रघुवीर पत्नी दुर्गा देवी व बच्चों सहित टीला नंबर 5 पर रहते हैं। उनकी एक विधवा बेटी मकान के गेट से लगाकर सीढ़ियांं बना रही थीं, जिसकी बात काे लेकर कमल परेशान करता था। विवाद सिर्फ 3 फिट जगह को लेकर था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे दुर्गा देवी चाय बनाने के लिए जा रही थी। तभी कमल वहां आया और हाथापाई करने लगा।
घर से चाकू लाकर महिला पर हमला कर दिया। चाकू से दाे वार महिला के पेट के ऊपर लगे। इसके बाद महिला का बेटा और बेटी उसे बचाने आए ताे आराेपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। जिससे बेटे मुकेश के पैर, पीठ पर चाेटें आई है, उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे बेटे अजय और बेटी मीना के हाथ में चाेटें आई है। दोनों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.