नए टेंडर में जाैहरी बाजार में कार पार्किंग के 3 घंटे के 30 रुपए तय किए गए है। तय समय 3 घंटे बाद कार काे पार्किंग से नहीं हटाई ताे ठेकेदार ट्रैफिक पुलिस काे सूचना देकर कार काे हटवा देगा। इसके लिए वाहन मालिक को ही 350 रुपए का चार्ज भुगतना पड़ेगा। दुपहिया वाहन काे शुरू के आधे घंटे तक के लिए फ्री पार्किंग की सुविधा दी है। इसके बाद 20 रुपए तीन घंटे तक पार्क करने के वसूले जाएंगे।
निगम हेरिटेज की ओर से दिए गए टेंडर शर्तों के अनुसार जौहरी बाजार में पार्किंग का समय सुबह 10 से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दाैरान निगम ने जौहरी बाजार के व्यापारियों व स्थानीय लाेगाें काे सांगानेरी गेट के बाहर खंदाें में फ्री पार्किंग की सुविधा दी है। इसके लिए पास जारी होंगे। जौहरी बाजार के नए टेंडर साेमवार से शुरू हाेने हैं, लेकिन पुरानी नियम-शर्तों के अनुसार ही पुराने ठेकेदार काे 3 माह का टेंडर किया हुआ है। मेयर ने नए टेंडर की फाइल हस्ताक्षर से पहले रोक ली है।
टेंडर नियम पर सवाल; 3 घंटे से ज्यादा वाहन पार्क किया तो क्रेन से क्यों उठवा लिया जाएगा?
पार्किंग ठेके पर विवाद इसलिए; कोरोनाकाल में भी 71 लाख की बिड 94 लाख में छूटी थी, अब 71.05 लाख में क्यों?
जौहरी बाजार पार्किंग काे लेकर निगम ने 71 लाख रुपए की बाेली लगाई। इसके मात्र 5 हजार रुपए अधिक यानी 71 लाख 5 हजार रुपए सालाना में ही पार्किंग का ठेका छूट गया। वहीं, पांच बत्ती माॅल 21 के पीछे नाले पर नगर निगम ने 2 लाख 66 हजार रुपए की बाेली लगाई, जिसका टेंडर 15 लाख 3 हजार रुपए में छूटा है।
संसार चंद्र राेड आनन्द भवन के सामने भी 8 लाख 60 हजार रुपए की बाेली लगाई और 8 लाख 60 हजार रुपए में ही टेंडर छूट गया। चौड़ा रास्ता में 40 लाख 6 हजार में बाेली लगाई और 46 लाख 24 हजार में टेंडर छूटा। भगवान दास मार्ग माॅल 21 के बाहर 16 लाख 70 हजार में बाेली लगाई और टेंडर 21 लाख रुपए में छूटा।
अहिंसा सर्किल से गवर्नमेंट प्रेस चौराहे तक 6 लाख 54 हजार में बाेली लगाई, जिसका टेंडर 10 लाख रुपए में दिया। आरोप है कि गत वर्ष काेराेना काल हाेने के बावजूद जौहरी बाजार का यही टेंडर 94 लाख रुपए में दिया था। इसी तरह आनंद भवन के सामने 8.40 लाख रुपए में टेंडर उठा लिया।
दाेनाें स्थानों के टेंडर में निगम हेरिटेज काे गत वर्ष की तुलना में करीब 30 लाख रुपए राजस्व व 14.22 लाख रुपए जीएसटी की हानि हाेगी। इस प्रकार करीब 44.22 लाख रुपए का नुकसान हाेगा। मामला विवाद में आने के बाद हालांकि निगम ने अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया है।
सिंगल बिड में टेंडर हुआ है: हेरिटेज मेयर
ऑनलाइन टेंडर पारदर्शी: राजस्व अधिकारी
नए ठेकेदार को पार्किंग नहीं सौंपी तो आंदोलन
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.