पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिंकसिटी जयपुर के एक नामी डॉक्टर के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। शहर के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनीत सोनी के घर से बुधवार को चोर करोड़ों रुपए की चांदी चुरा ले गए। चोरी के लिए मकान के पास खाली प्लॉट से करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी गई। इसके बाद बेसमेंट में रखे लोहे के 3 बक्सों में रखी चांदी की सिल्लियां और जेवर निकालकर ले गए।
जयपुर के ACP रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वैशाली नगर में आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहने वाले डॉ. सोनी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में डॉ. सोनी ने बताया कि वे 2 दिन पहले बेसमेंट में गए थे। वहां चांदी के गहने गायब मिले। लोहे के बॉक्स निकालकर देखे, तो वे भी कटे हुए थे। एक बॉक्स के नीचे करीब 2 फीट गहरा सुराख दिखा। इसकी पड़ताल में खुलासा हुआ कि करीब 20 फीट लंबी सुरंग बनाकर चांदी की सिल्लियां चुराई गई हैं।
FIR में केवल जेवरों का जिक्र, वजन नहीं बताया
वैशाली नगर के थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि चोरी की FIR में डॉ. सोनी ने चोरी हुई चांदी का वजन और कीमत नहीं बताई है। उन्होंने केवल चांदी के गहने चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में दावा किया गया है कि बेसमेंट में लोहे के तीन बक्सों में कई क्विंटल चांदी थी। इन बक्सों को जमीन में गाड़कर ऊपर से टाइल्स लगाकर पक्का फर्श बना दिया गया था। डॉक्टर और उनकी पत्नी अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं।
घर के पीछे 4 जनवरी को बिके मकान से बनी सुरंग
पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में डॉ. सोनी के मकान के ठीक पीछे मकान नंबर डी-135 है। यह मकान 4 जनवरी को करीब 90 लाख रुपए में बनवारी लाल जांगिड़ नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। इसी मकान में एक कमरा बना है। जहां से फर्श उखाड़ कर करीब चार फीट नीचे सुरंग खोदने का काम शुरू हुआ। चोर करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर डॉक्टर के बेसमेंट में पहुंचे। वहां जमीन में गड़े बक्सों में रखे चांदी के गहने और सिल्लियां चुरा ले गए। इसके बाद मिट्टी डलवाकर सुरंग को बंद कर दिया गया और फर्श पर टाइल्स भी लगवा दीं।
फोटो: महेंद्र शर्मा
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.