राजस्थान में कोरोना को 500 दिन पूरे हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज 2 मार्च को आया था। अब तक कुल 9.5 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 9.43 लाख ठीक भी हो चुके हैं। प्रदेश की करीब 8 करोड़ जनता ने संक्रमण की दो लहरें देखीं।
अब दो लहरों में 8 हजार मरीजों और 169 मौतों का पीक छूने के अब नए रोगी 50 से कम और मौतें करीब शून्य पर आ गई हैं। प्रदेश ने दूसरी लहर में डेल्टा जैसे खतरनाक वैरिएंट पर काबू पा लिया। हमारे 25 जिले कोरोना फ्री हो चुके हैं। राजस्थान में 2.12 लाख पार एक्टिव केस जाने के बाद अब 583 रह गए हैं।
बुधवार को प्रदेश में 37 नए रोगी मिले और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 8947 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में किसी भी जिले में 10 से अधिक रोगी नहीं मिले। सर्वाधिक 7 रोगी जयपुर में आए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.