जयपुर में सरेराह एक महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पति के साथ जाते समय बीच रास्ते चलती बाइक पर हमला किया गया। महिला को थप्पड़ मारकर हमलावर फरार हो गया। वारदातस्थल पर लगे CCTV में बदमाश की करतूत कैद हो गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ नगर जवाहर सर्किल निवासी 26 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मंगलवार देर शाम वह पति के साथ बाइक पर ऑफिस से घर लौट रही थी। रात करीब 7:30 बजे जगतपुरा आरोग्य हॉस्पिटल के पास से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से रास्ते में 3-4 लड़के सामने से आ रहे थे। उनमें से एक लड़के ने आगे चल रहे दो बाइक सवारों पर हाथ घुमाया, लेकिन स्पीड में होने के कारण वह चले गए।
उसके निकलते समय लड़के ने चलती बाइक पर हमला किया। लड़के के जोर से हाथ घुमाकर बाइक पर पीछे बैठी महिला के गाल पर थप्पड़ मार दिया। बाइक सवार पीड़ित ने लोगों की मदद से लड़कों को रोक लिया। नशे में होने की कहकर उसके दोस्त मांफी मांगने लगे। इस दौरान पुलिस के आने पर हमलावर अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.