पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मालपुरा गेट थाना इलाके में एक महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती करके गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 4. 38 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को पुलिस केस में फंसाने की धमकी भी दी थी, जिससे घबराकर महिला ने गहने गिरवी रखकर पैसे भेज दिए। इस संबंध में सीतापुरा निवासी महिला ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके अनुसार कुछ दिन पहले महिला के पास विलियम एलेक्स के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने खुदको लंदन निवासी बताया और बातें होने लगी। आरोपी ने महिला से कहा कि वह लंदन से एक गिफ्ट भेज रहा है। जो वहां सस्ता और भारत में महंगा मिलता है। महिला आरोपी के झांसे में आ गई। फिर अगले दिन दिल्ली से एक फोन आया। जिसने कहा कि आपका गिफ्ट आया है, जिसके बदले आपको 1.10 लाख रुपए देने होंगे।
महिला ने रुपए भेज दिए। फिर दूसरा कॉल आया, जिसने कहा कि हम कस्टम विभाग से बोल रहे हैं। आप ने गैरकानूनी सामान मंगवाया है। अगर आपको यह लेना है तो 3.55 लाख रुपए दे दीजिए, वरना सामान पुलिस को दे देंगे, जिससे आपको जेल हो सकती है। महिला घबरा गई और अपने गहनों पर लोन लेकर बदमाश को रुपए दे दिए। महिला ने कुल 4.38 लाख बदमाशों को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बदमाश का फेसबुक आईडी लिंक, बैंक खातों की जानकारी दी है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.