राजस्थान के तीन शहरों में नवंबर की सबसे सर्द रात:इस साल नए रिकॉर्ड बनाएगी ठंड; कोहरे-ओस के कारण 2.4 डिग्री तापमान

जयपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हाे गया। पिछले 5 दिनों से लगातार तापमान गिरने से सर्दी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार रात राजस्थान के तीन शहरों का तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सर्द हवाओं के कारण भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

राजस्थान में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के 10 शहरों में सबसे अधिक ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। कोहरे और ओस ने भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है।

10 साल दूसरी सबसे सर्द रात

चूरू में बीती रात पिछले 10 साल में नवंबर में दूसरी सबसे सर्द रात रही। इधर उत्तरी राजस्थान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर के कुछ क्षेत्रों में आज सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में ये गिरावट आगे एक-दो दिन और जारी रह सकती है। क्योंकि इस महीने के अंत तक कोई भी सिस्टम बनने की संभावना नहीं है।

जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट आज की रिपोर्ट देखें तो कोटा, चूरू, अजमेर में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। गलनभरी सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी के सीकर, चूरू में रहा।

यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। चूरू में रात का तापमान 4.1 डिग्री रहा। जो साल 2017 के बाद नवंबर के महीने का सबसे कम तापमान है। विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि जिस तरह लगातार तापमान गिर रहा है उससे लगता है कि इस सीजन में ये 10 साल का नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

सीकर जिले में स्थित हर्ष पर्वतमाला के नीचे बसे कस्बे का ये फोटो। आज सुबह यहां कोहरे की हल्की चादर छाई हुई। इस कोहरे पर जब सूरज की पहली किरणें टकराई तो पूरा एरिया चांदी की तरह चमक उठा।
सीकर जिले में स्थित हर्ष पर्वतमाला के नीचे बसे कस्बे का ये फोटो। आज सुबह यहां कोहरे की हल्की चादर छाई हुई। इस कोहरे पर जब सूरज की पहली किरणें टकराई तो पूरा एरिया चांदी की तरह चमक उठा।

सीकर में तेज सर्दी के बीच हल्का कोहरा भी देखने को मिला। यहां स्थित हर्ष पर्वत माला के नीचे बसे गांव और कस्बे के ऊपर हल्की कोहरे की चादर सुबह देखने को मिली। हालांकि मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद ये कुछ समय बाद हट गई। इसी तरह गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं के ग्रामीण एरिया में भी सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला।

सवेरे देर तक छाया कोहरा:जगह जगह गिरी ओस
देश के उत्तरी व पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी एवं उत्तरी हवाएं प्रभावी होने से हिल स्टेशन माउंट आबू में भी सर्दी का असर तेज होने लगा है। शहर में गुरुवार को 1 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो इस सीजन में सबसे कम एवं सबसे सर्द रात का तापमान दर्ज हुआ है।

ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से पेड़ों व खेतों पर ओस जम रही है। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट का कहना है कि यदि सर्दी के तेवर और सख्त हुए तो पाला भी पढ़ सकता है।
ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से पेड़ों व खेतों पर ओस जम रही है। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट का कहना है कि यदि सर्दी के तेवर और सख्त हुए तो पाला भी पढ़ सकता है।

शहर में सोमवार को तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 8 डिग्री पहुंचा था। बुधवार को 3 डिग्री गिरावट के साथ पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहर में लगातार तापमापी में गिरावट होने से मौसम ठंडा हुआ है। मौसम में ठंडक बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजधानी जयपुर में भी लगातार सर्दी का असर तेज हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।
राजधानी जयपुर में भी लगातार सर्दी का असर तेज हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में पड़ रही अच्छी सर्दी के साथ ही सवेरे देर तक कोहरा भी छाया रहा। गुरुवार को सुबह 8 बजे तक पहाड़ों में तथा गुरु शिखर जाने वाले मार्ग, माउंट आबू रोड मार्ग पर कोहरा दिखाई दिया। सवेरे 9 बजे धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली है।

शहर में सुबह 7 बजे तक कार के शीशे, गाड़ियों की छत, बाइक की सीट, फसल, पौधे की पत्तियों पर ओंस की बूंद गिरी नजर आईं। मौसम में लगातार बढ़ रही सर्दी और हवाओं के चलने से यहां पहुंचने सैलानी व आमजन गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

पहली बार सभी शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा
राजस्थान में इस सीजन में पहली बार सभी शहरों में रात का तापमान कल 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे गर्म शहर माने जाने वाले 13 बाड़मेर में कल न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

इन शहरों में रहा 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

शहरन्यूनतम तापमान
जयपुर11.2
बाड़मेर13.9
जैसलमेर13.5
जोधपुर10.8
बीकानेर10.8
गंगानगर10.7
टोंक12
बूंदी11.2
डूंगरपुर11.6

चूरू में पिछले 10 साल का नवंबर का न्यूनतम तापमान

सालन्यूनतम तापमान
2012
6.1
2013
7.4
2014
4.5
2015
7.8
2016
7.2
2017
4.1
2018
5
2019
10.8
20206
20215.5

ये भी पढ़ें-

गायत्री देवी की खास साड़ी, बनते वक्त रहता था पहरा:दो सैनिक सुरक्षा में तैनात रहते थे, इन साड़ियों पर आज भी लगता है काला टीका

1972 में आई एक्ट्रेस मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा​ का गाना सभी को याद है, लेकिन इस गाने में जो दुपट्टा इस्तेमाल किया गया उसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जो कभी राजपरिवारों में इस्तेमाल किया जाता था। अपनी कारीगरी के लिए आज भी खास पहचान रखता है।​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें)