जयपुर में माइनिंग कारोबारी के बेटे ने गुरुवार शाम फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करणी विहार थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।
SI प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक राजवीर उर्फ गुड्डू (21) बसंत विहार कॉलोनी बजरी मंडी का रहने वाला था। वह बंगलौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 15 अगस्त को छुट्टी पर जयपुर अपने घर आया था। माइनिंग कारोबारी पिता अपने काम पर गए थे। गुरुवार शाम को मां और बहन किसी काम से बाहर चले गए। इस दौरान राजवीर ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। देर शाम करीब 7 बजे मां-बहन वापस घर लौटे। राजवीर को ढूंढते हुए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए।
रुम में राजवीर फंदे से लटका मिला। राजवीर को फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे पड़ोसियों ने मां-बहन को संभाला। सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने सिटी FSLटीम की मदद से सबूत जुटाए। जिसके बाद एम्बुलेंस से शव को SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया गया। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.