हेरिटेज निगम में कांग्रेस बोर्ड काे समर्थन दे रहे निर्दलीय पार्षदों की नाराजगी दूर करने के लिए 23 समितियों के गठन की तैयारी तेज हो गई है। 9 निर्दलीय पार्षद एक हफ्ते से नाराजगी जता रहे हैं। गुरुवार को तो निर्दलीय पार्षदों ने हेरिटेज मुख्यालय में धरना दिया। साथ ही, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जलदाय मंत्री महेश जाेशी काे दो टूक शब्दों में समर्थन वापसी की चेतावनी भी दे डाली थी।
फिलहाल, वर्तमान में प्रताप सिंह के सिविल लाइन जाेन से मेयर मुनेश गुर्जर और महेश जाेशी के हवामहल से डिप्टी मेयर मोहम्मद असलम हैं। गौरतलब है निर्दलीय 9 पार्षदों में से सर्वाधिक 4 पार्षद हवामहल क्षेत्र से हाेने के कारण पेच फंसा है। दूसरी ओर, निर्दलीय पार्षदों काे ही चेयरमैन के 4 पद दे दिए जाएं ताे फिर अन्य पार्षद भी दावेदारी करेंगे। कांग्रेस पार्षदों में से चेयरमैन नहीं बनाए गए ताे पार्टी में भी असंतोष पनप सकता है।
खाचरियावास के सिविल लाइन जाेन से मेयर और महेश जाेशी के हवामहल क्षेत्र से डिप्टी मेयर
गुरुवार को निगम के सामने हेरिटेज निगम के सभी निर्दलीय पार्षदों ने धरना दिया था। हालांकि बाद में खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया था।
23 समितियाें का गठन नहीं हुआ, कांग्रेस बोर्ड काे अल्पमत का खतरा
हेरिटेज निगम में बोर्ड बनाने के लिए 51 पार्षदों की जरूरत है। भाजपा के 42 पार्षद हैं और 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है। हालांकि बोर्ड बनाने के लिए 7 पार्षदों की जरूरत है। अगली सरकार का चुनावी साल हाेने के कारण निगम में अविश्वास प्रस्ताव लाकर गुप्त मतदान में कांग्रेस पार्षदों काे ताेड़ा जा सकता है। यह घटनाक्रम नगर निगम के पिछले बोर्ड में हुए घटनाक्रम के अनुसार हाेगा।
कांग्रेस के समर्थन से भाजपा पार्षद विष्णु लाटा मेयर चुन लिए गए थे। मतदान में भाजपा के ही पार्षदों में से किसी ने अपनी ही पार्टी के डिप्टी मेयर मनाेज भारद्वाज के खिलाफ वाेट दिया था। ऐसे में अगर समितियां नहीं बनाई गईं तो बोर्ड पर संकट हो सकता है।
कांग्रेस बोर्ड काे समर्थन देने वाले 9 निर्दलीय पार्षद
1. हवामहल विधानसभा क्षेत्र : वार्ड- 6 से जाहिद अली, वार्ड-12 से माैजम बानाे, वार्ड-15 से मोहम्मद ऐहसान, वार्ड-23 से जाहिदा बानाे।
2. किशनपोल विधानसभा क्षेत्र : वार्ड- 62 से रोहित कुमार, वार्ड -65 से मोहम्मद जकारिया, वार्ड-68 से नसीम बानाे।
3. आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र : वार्ड- 79 से राबिया वार्ड- 89 से अकबरूद्दीन
बहुमत का यह है आंकड़ा
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.