ग्राउंड रिपोर्टकियारा-सिद्धार्थ की शादी में पाइप से सर्व की शराब:30 तरह के फूल विदेश से मंगाए गए, सितारों ने किया DJ पर डांस

जैसलमेर4 महीने पहलेलेखक: रणवीर चौधरी
  • कॉपी लिंक

कियारा-सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन में 5 और 6 फरवरी को मेहंदी, हल्दी और संगीत हुआ। गेस्ट के लिए स्पेशल वेलकम पार्टी भी की गई। ब्लैक थीम पर कियारा-सिद्धार्थ ब्लैक शेरवानी और गाउन पहनकर पहुंचे। पार्टी को करण जौहर ने होस्ट किया था। उन्होंने भी ब्लैक शेरवानी पहनी थी।

म्यूजिक पार्टी की व्हाइट थीम पर डेकोरेशन से लेकर आउटफिट तक व्हाइट था। म्यूजिक पार्टी में गेस्ट को जेटस्प्रे से शराब भी सर्व की गई। शादी में डेकोरेशन की बात करें तो विदेशों से करीब 30 तरह के फूल मंगवाए गए हैं। कियारा और सिड की वरमाला व्हाइट गुलाब की थी।

जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में मेहंदी से लेकर म्यूजिक पार्टी में क्या हुआ,सिद्धार्थ-कियारा ने किस गाने पर डांस किया। भास्कर की रिपोर्ट में पढ़िए...

कियारा-सिद्धार्थ ने रातां लम्बियां पर किया डांस म्यूजिक पार्टी में सोमवार रात सबसे खास रही कियारा-सिड की परफॉर्मेंस। दोनों ने अपने फर्स्ट लव सॉन्ग रातां लम्बियां लम्बियां रे, कटे तेरे संगेयां संगेयां रे... पर डांस किया था। शेरशाह के इस गाने से ही कियारा-सिड की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी। दोनों ने म्यूजिक पार्टी में अपने इस स्पेशल सॉन्ग पर भी परफॉर्म किया।

स्टेज पर एक-दूसरे को बांहों में लेकर स्वीट एंड लविंग परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मेहमानों ने तालियां और खुशी में हूटिंग की। गाने की खूबसूरत लाइन और एक-दूसरे के प्यार में खोए कियारा-सिड को देखकर गेस्ट भी उनके साथ अपनी-अपनी जगह खड़े होकर झूमने लगे। दोनों ने लॉकडाउन सॉन्ग पर भी डांस किया। बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर करीब एक घंटे तक डांस किया।

स्टार कपल ने वेलकम पार्टी के लिए ब्लैक और म्यूजिक के लिए व्हाइट थीम रखी थी। दोनों ने अपनी शेरशाह मूवी के रातां लम्बियां पर डांस किया था।
स्टार कपल ने वेलकम पार्टी के लिए ब्लैक और म्यूजिक के लिए व्हाइट थीम रखी थी। दोनों ने अपनी शेरशाह मूवी के रातां लम्बियां पर डांस किया था।

शाहिद ने वाइफ मीरा के साथ नगाड़ा-नगाड़ा गाने पर किया डांस
पार्टी में कियारा के दोस्त शाहिद कपूर ने भी समां बांध दिया। शाहिद ने वाइफ मीरा राजपूत के साथ जब वी मेट मूवी के नगाड़ा-नगाड़ा गाने पर डांस किया। शाहिद कपूर ने मीरा के बाद सोलो परफॉर्मेंस भी दी। फिल्म राजकुमार के गाने साड़ी के फॉल सा कभी match किया रे, कबीर सिंह के साथ छोडूंगा ना तेरे पीछे आऊंगा के साथ ही पंजाबी गानों पर परफॉर्म किया।

होटल सूर्यगढ़ को अंदर से फूलों से सजाया गया है। पूरे होटल में जिस कलर के पर्दे उसी कलर के फूल अलग-अलग जगह लगाए गए हैं।
होटल सूर्यगढ़ को अंदर से फूलों से सजाया गया है। पूरे होटल में जिस कलर के पर्दे उसी कलर के फूल अलग-अलग जगह लगाए गए हैं।

करण जौहर-सिद्धार्थ का डिस्को दीवाने
करण जौहर डांस कम करते हैं, लेकिन जब करते हैं तो एक अलग ही माहौल बना देते हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने नशीली है रात, हो हाथों में हाथ, नाचे गाएं साथ...डिस्को दीवाने... पर डांस किया। इस गाने पर सिद्धार्थ और जूही चावला ने भी उनके साथ डांस किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर सिद्धार्थ की बॉलीवुड में फर्स्ट मूवी थी। करण ने ही उन्हें ब्रेक दिया था।

DJ पर पाइप से वाइन सर्व
सेलिब्रेशन गार्डन में म्यूजिक पार्टी को कियारा-सिड के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों ने जमकर एंजॉय किया। पार्टी में गेस्ट को वाइन भी अलग तरीके से सर्व की गई। DJ पर डांस कर रहे गेस्ट के लिए स्टेज के पास एक वाइन से भरा ड्रम रखा गया था। ड्रम से पाइप के जरिए ड्रिंक ऑफर की गई। डांस करते-करते पाइप से ड्रिंक का सिप लेकर मेहमानों ने डांस किया। स्टेज के पास ही बार स्टॉल को लगाया गया था।

शाहिद कपूर और कियारा ने कबीर सिंह में साथ काम किया है। उन्होंने पार्टी में वाइफ मीरा के नगाड़ा-नगाड़ा गाने के साथ ही अपने दूसरे फेमस सॉन्ग पर भी काफी देर तक डांस किया।
शाहिद कपूर और कियारा ने कबीर सिंह में साथ काम किया है। उन्होंने पार्टी में वाइफ मीरा के नगाड़ा-नगाड़ा गाने के साथ ही अपने दूसरे फेमस सॉन्ग पर भी काफी देर तक डांस किया।

मेहंदी और संगीत के लिए व्हाइट थीम
शादी से एक दिन पहले सोमवार को मेहंदी और म्यूजिक पार्टी हुई। इसकी थीम व्हाइट रखी गई थी। थीम के लिए हर जगह सफेद रंग के फूलों से सजावट की गई। स्टेज का टेंट भी सफेद रंग का रखा गया है। जहां पर्दे सफेद रंग के लगाए गए थे। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ भी सफेद कलर की ड्रेस पहनकर आए थे। शादी में आए रिश्तेदार और मेहमानों के लिए भी सफेद रंग का ड्रेस कोड था।

सबसे पहले कियारा के हाथों में लगी मेहंदी
गेस्ट सनसेट पेटियो गार्डन और लेक साइट में बैठे थे। इस दौरान म्यूजिक भी चल रहा था। आस-पास फूलों से सजावट की गई। शाम होते ही पूरा गार्डन रोशनी में चमकने लगा था।

सबसे पहले कियारा के हाथों में मेहंदी लगाई गई। उसके बाद सिद्धार्थ और परिवार की महिलाओं के मेहंदी लगी। एक्ट्रेस जूही चावला और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी मेहंदी की रस्म में शामिल हुई थीं। दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी।

इसके अलावा कियारा के साथ मां गेनेविव आडवाणी, चाची सुमिता आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन, इशिता आडवाणी ने भी मेहंदी लगवाई।

जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ शादी में आई है। शादी के दिन आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो कैप्शन में लिखा है- मिट्‌टी और तांबे के बर्तन में आचार, गुड और दही खाकर अच्छा लगा।
जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ शादी में आई है। शादी के दिन आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो कैप्शन में लिखा है- मिट्‌टी और तांबे के बर्तन में आचार, गुड और दही खाकर अच्छा लगा।

सेलिब्रेशन गार्डन में हुआ म्यूजिक
मेहंदी और लेडीज संगीत की रस्म सोमवार को होटल के 2 बड़े गार्डन में की गई। एक लेक साइड की तरफ गार्डन और दूसरा सेलिब्रेशन गार्डन है।

दोनों में करीब 350-400 लोगों के बैठने का इंतजाम है। यहीं पर कियारा और सिद्धार्थ की शादी की मेहंदी और लेडीज संगीत हुआ।

डीजे गणेश ने स्टार्स को नचाया
बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार को अपनी बीट पर डांस कराने वाले डीजे गणेश अब कियारा-सिड की शादी में आए हैं। डीजे गणेश ने अब तक 30 से ज्यादा देशों में परफॉर्म किया है।

उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर करण, शाहिद और सिद्धार्थ, अरमान जैन के साथ ही सभी को डांस करवाया।

बॉलीवुड में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में परफॉर्मेंस के बाद फेम मिला था। इसके बाद उन्होंने ईशा अंबानी की सगाई, ऋचा चड्ढा और अली फैजल की शादी में अपनी बीट्स पर सबको नचाया था। अब वे कियारा-सिड की शादी में रंग जमाने आए हैं।

सूर्यगढ़ को फूलों से सजाया गया है। मेहंदी, हल्दी, मंडप अलग-अलग थीम पर फूलों से सजाया गया।
सूर्यगढ़ को फूलों से सजाया गया है। मेहंदी, हल्दी, मंडप अलग-अलग थीम पर फूलों से सजाया गया।

इंग्लिश और पंजाबी गानों को मिक्स करके गाया
म्यूजिक नाइट में हरि और सुखमणि बैंड ने भी चार-चांद लगा दिए। दोनों ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में भी परफॉर्म किया था। इंग्लिश और पंजाबी गानों को मिक्स करके गाया एक साथ स्टेज पर आकर लड़कों ने डांस करना शुरू कर दिया।

वेलकम पार्टी की थीम-ब्लैक
कियारा-सिड की तरफ से सोमवार शाम गेस्ट के लिए वेलकम पार्टी रखी गई थी। पार्टी की थीम ब्लैक थी। इस कारण लेक साइड की तरफ स्टेज के पर्दे और टैंट ब्लैक रंग के थे। पार्टी को हॉस्ट करण जौहर ने किया था। उन्होंने भी ब्लैक शेरवानी पहनी थी।

गेस्ट भी ब्लैक ड्रेस पहनकर आए थे। करण के अनाउंस करने पर रेड कारपेट पर हाथों में हाथ डाले कियारा और सिद्धार्थ आए थे।

कियारा ने ब्लैक कलर का गाउन और सिद्धार्थ ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों तरफ गेस्ट बैठे थे। दोनों के आने पर गेस्ट ने खड़े होकर क्लैप कर स्वागत किया था। रेड कारपेट पर चलते हुए दोनों स्टेज पर करण के पास गए थे।

वेलकम पार्टी की थीम ब्लैक रखी गई थी। पार्टी को करण ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ ने स्टेज से मेहमानों का स्वागत करते हुए शादी में आने के लिए शुक्रिया अदा किया था।
वेलकम पार्टी की थीम ब्लैक रखी गई थी। पार्टी को करण ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ ने स्टेज से मेहमानों का स्वागत करते हुए शादी में आने के लिए शुक्रिया अदा किया था।

करण ने दोनों परिवार को कराया इंट्रोड्यूस
दोनों स्टेज पर आने के बाद करण जौहर ने परिवार के लोगों को इंट्रोड्यूस करवाया। कियारा और सिद्धार्थ ने भी करण और बाकी मेहमानों का शादी में शामिल होने और उन्हें गुड विशेज देने के लिए थैंक्स बोला। सिद्धार्थ की नानी हरचरन भल्ला ने स्टेज पर आकर आशीर्वाद दिया। कियारा और सिड ने अपने पेरेंट्स से भी आशीर्वाद लिया। ब्लैक कलर में दोनों का एक क्लासी लुक दे रहे थे।

लेफ्ट में कियारा और राइट में सिद्धार्थ के रिश्तेदार बैठे
स्टेज के सामने कियारा और सिद्धार्थ के परिवार के लोगों को बिठाया गया। लेफ्ट साइड में कियारा की फैमिली में जगदीप आडवाणी (पिता), गेनेविव आडवाणी (मां), मिशाल आडवाणी (भाई), ईशान आडवाणी (भाई), सुमिता आडवाणी (चाची), हरीश आडवाणी (चाचा), वैलेरी आडवाणी (नानी), शाहीन अग्रवाल (माैसी) बैठे थे। राइट साइड में सिद्धार्थ की फैमिली से सुनील मल्होत्रा (पिता ), रिमा मल्होत्रा (मां), हर्षद मल्होत्रा (भाई), पूर्णिमा मल्होत्रा, जयदीप भल्ला (मामा), एरासेली (मामी), हरचरन भल्ला (नानी), अवानी (भतीजी), अम्बिका होरा (बुआ), अशोक होरा (फूफा), रोहन मल्होत्रा (कजिन), मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी बैठे थे।

सिद्धार्थ की नानी और उनकी मॉम की दोस्त की जैसलमेर एयरपोर्ट से फोटो। वेलकम पार्टी में ही सिद्धार्थ की नानी ने मुंह जुठाई की रस्म अदा करवाई थी। इसके बाद पार्टी शुरू हुई थी।
सिद्धार्थ की नानी और उनकी मॉम की दोस्त की जैसलमेर एयरपोर्ट से फोटो। वेलकम पार्टी में ही सिद्धार्थ की नानी ने मुंह जुठाई की रस्म अदा करवाई थी। इसके बाद पार्टी शुरू हुई थी।

सिद्धार्थ की नानी ने की मुंह जुठाई की रस्म
वेलकम पार्टी में ही सिद्धार्थ की नानी ने मुंह जुठाई की रस्म अदा करवाई थी। वे स्टेज पर व्हील चेयर पर बैठी थी। उनके पास कियारा और सिद्धार्थ बैठे थे। दोनों के परिवार ने रस्म निभाने से पहले पंजाबी गीत गाए। इसके बाद नानी ने चांदी की कटोरी से कियारा को मीठा खिलाकर मुंह जुठाई की रस्म निभाई। इस रस्म के बाद आगे के प्रोग्राम शुरू हुए।

लास्ट में फैमिली का ग्रुप डांस
वेलकम पार्टी में बॉलीवुड से आए सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने डांस कर पार्टी की रौनक बढ़ा दी। हर किसी ने बारी-बारी से डांस किया। कोई सिंगल डांस कर रहा था तो कुछ एक्टर ने अपनी वाइफ के साथ कपल डांस किया। कियारा और सिद्धार्थ ने भी सभी के साथ डांस किया। इसके बाद आखिर में कियारा और सिद्धार्थ की फैमिली ने ग्रुप डांस किया। कियारा और सिद्धार्थ स्टेज के सेंटर में खड़े थे। उनके चारों ओर दोनों की फैमिली के लोग डांस कर रहे थे।

शादी का हर फंक्शन थीम बेस्ड है। हल्दी के लिए येलो थीम रखी गई थी। डेकोरेशन भी पीले फूलों के साथ ही सभी ने इसी रंग के कपड़े पहले। बारातियों को साफा बांधने आए वर्कर के लिए ये ड्रेस कोड जरूरी था।
शादी का हर फंक्शन थीम बेस्ड है। हल्दी के लिए येलो थीम रखी गई थी। डेकोरेशन भी पीले फूलों के साथ ही सभी ने इसी रंग के कपड़े पहले। बारातियों को साफा बांधने आए वर्कर के लिए ये ड्रेस कोड जरूरी था।

सिद्धार्थ के पिता की तबीयत बिगड़ी
सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ने से सभी परेशान हो गए। संगीत बजता रहा ताकि बाहर मीडिया तक संगीत रुकने की खबर नहीं जाए। जैसे ही सुनील मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ी परिवार वाले परेशान हो गए। वहां मौजूद डॉक्टर को बुलाया गया। सुनील मल्होत्रा के साथ परिवार के सभी सदस्य कमरे में चले गए। कियारा व सिद्धार्थ भी रूम में चले गए। करीब एक घंटे तक परिवार के सदस्य बाहर नहीं आए। दरअसल, सुनील मल्होत्रा को बीपी की प्रॉब्लम के कारण उल्टी होने लगी थी। एक घंटे बाद सब नॉर्मल हुआ तब परिवार सिड कियारा व बाकी परिवार के सभी सदस्य बाहर आए और संगीत जॉइन किया। फिर देर रात ढाई बजे तक पार्टी चली।

अधिराज ने किया इनवाइट कहा- कल चाचा के फेरे में सभी को आना है
सिद्धार्थ के भतीजे अधिराज मल्होत्रा ने रात ढाई बजे संगीत खत्म होने के बाद सभी गेस्ट को इनवाइट किया। अधिराज ने कहा कि कल चाचा शादी करने वाले हैं। शाम को फेरे लेंगे और आप सभी को शादी में आना है। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी अपने रूम में चले गए।

सिद्धार्थ के भतीजे अधिराज मल्होत्रा संगीत के बाद गेस्ट को अपने चाचा की शादी में आने के लिए इनवाइट किया।
सिद्धार्थ के भतीजे अधिराज मल्होत्रा संगीत के बाद गेस्ट को अपने चाचा की शादी में आने के लिए इनवाइट किया।

विदेश से मंगाए फूलों से सजावट
शादी के पहले प्रोग्राम के लिए सूर्यागढ़ होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया। पूरा होटल गुलाबी रोशनी से चमक रहा था। शादी की सबसे पहली रस्म मेहंदी और हल्दी के लिए सोमवार को सूर्यगढ़ होटल को फूलों से सजाया गया था। इसमें विदेश से मंगाए फूलों से सजावट की गई थी। होटल के हर कोने में जिस कलर के पर्दे थे। उसी कलर की फूलों से सजावट की गई थी। कहीं लाल, तो कहीं सफेद, गुलाबी हर रंग की फूल से दीवारों से पर सजावट की गई थी।

ट्रेन बनाकर कमरे तक गए
संगीत में जमकर नाचने के बाद कियारा, सिद्धार्थ के पीछे-पीछे सभी ने ट्रेन बना ली थी। ट्रेन के रूप में गाने गाते हुए अपने कमरे तक पहुंचे। करीब रात ढाई बजे तक संगीत चला। शादी में सभी मेहमानों ने खूब एंजॉय किया।

शादी में डेकोरेशन के लिए करीब 30 तरह के फूल विदेशों से मंगवाए गए थे।
शादी में डेकोरेशन के लिए करीब 30 तरह के फूल विदेशों से मंगवाए गए थे।

डेकोरेशन के लिए विदेशों से आए 30 तरह के फूल
शादी में फूलों से डेकोरेशन की गई है। इसके लिए करीब 30 तरह के फूल थाइलैंड, नाइजीरिया, स्विट्जरलैंड मेक्सिको, दक्षिण संयुक्त राज्य, उत्तरी दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन से मंगवाए गए है। फूलों में ऑर्किड, सफेद आर्किड से अरेबियन नाइट्स का सेट, लीलियम से व्हाइट हाउस का लुक, पिंक लिली, हाइडेंजिया, फिनोलॉप्सी, सिम्बोजियम ऑर्किड, ब्रास्का, ट्यूलिप, और टाटा रोज व ट‌यूबरोज है। हल्दी में पीले फूल लगाए गए है। वहीं फेरों के लिए मंडप रेड और व्हाइट फ्लॉवर से सजाया गया है। फूलों को स्टॉक करने के लिए 60 बाई 60 फीट का टेंट अलग से लगाया गया है।

ट्यूबरोज से सजा मंडप
शादी में मंडप ट्यूबरोज से सजाया गया। इससे पहले दिया मिर्जा, राजकुमार और पत्रलेखा, की शादी में ट्यूबरोज का इस्तेमाल किया गया था। कटरीना कैफ की हल्दी का बैकग्राउंड और फूलों की चादर में ट्यूबरोज का डेकोरेशन गजब का था। रिया कपूर का आकर्षक ट्यूबरोज और वाइल्ड फ्लावर फूलदान वरुण धवन का ट्यूबरोज मंडप, करिश्मा तन्ना की मेहंदी के लिए सफेद फूलदान सजाया गया था।

शादी में दिल्ली से जीया बैंड आया है। बैंड वाले छतरी को लेकर खड़े है। इसे ट्यूबरोज से सजाया गया है।
शादी में दिल्ली से जीया बैंड आया है। बैंड वाले छतरी को लेकर खड़े है। इसे ट्यूबरोज से सजाया गया है।

मेंहदी में रेड फ्लॉवर से डेकोरेशन
कियारा की मेंहदी में रेड फ्लॉवर का डेकोरेशन किया गया था। रेड गुलाब और व्हाइट आर्किड की रेड एंड व्हाइट, रेड एंड ग्रीन, आर्किड और पत्तियों की ग्रीन एंड व्हाइट, पिंक एंड रेड, टाटा रोज से केवल गुलाबों की थीम लेकर भी सजावट हो रही है।

गुलाब की वरमाला
कियारा और सिड की वरमाला लाल गुलाब से बनी है। इन दिनों चलन में गुलाब की वरमाला है। थाइलैंड के ओरकेट फूलों की वरमाला का भी काफी चलन है।

होटल के अंदर की सजावट और बाहर क्या इंतजाम है, फोटो में देखें...

ये भी पढ़ें-

कियारा-सिड की शादी में हर 10 फीट पर गार्ड-कैमरे:150 से ज्यादा गार्ड ऑटोमेटिक हथियार के साथ तैनात, होटल स्टाफ का मोबाइल भी लिया

शुभ विवाह

कियारा आडवाणी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा

दिनांक- 7 फरवरी 2023

विवाह स्थल- होटल सूर्यगढ़, जैसलमेर

बॉलीवुड स्टार कियारा-सिद्धार्थ को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने को हर कोई बेताब है। शादी के लहंगे में कियारा और शेरवानी में सिद्धार्थ की एक झलक फैंस देखना चाहते हैं। मगर फैंस को थोड़ा और वेट करना होगा। इस रॉयल वेडिंग की फोटो और वीडियो सामने आना इतना आसान नहीं होगा। दोनों ने अपनी शादी को बिल्कुल प्राइवेट रखा है। सूर्यगढ़ में भी हाई सिक्योरिटी चारों ओर लगी हुई है। (पूरी खबर पढ़ें...)

कियारा-सिड ने क्यों चुना सूर्यगढ़:रात में सोने की तरह चमकता है; कमरों का किराया 2 लाख तक, इसमें 5 हवेलियां...92 बेडरूम

कियारा-सिद्धार्थ की शादी के गीतों की मिठास जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में सुनाई देने लगी है। लग्जरी गाड़ियां एयरपोर्ट से लेकर सूर्यगढ़ के बीच दौड़ रही हैं और गाड़ी रुकते ही मीडिया के कैमरों की फ्लैश की चमक देखने को मिल रही है। दूल्हा-दुल्हन भी अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। आज से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। कियारा की स्कूल फ्रेंड ईशा अंबानी के भी आज आने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें...)