जयपुर के बिंदायका स्थित औद्योगित क्षेत्र में पंखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। बिंदायका फायर स्टेशन से दमकल को मौके पर भेजा गया। दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू किया। जानकारी मिलने पर भांकरोटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। भांकरोटा थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्ट्री दीपावली के कारण तीन दिन से बंद थी। यहां पर एक चौकीदार काम करता है। उसी ने आग लगने की जानकारी दी थी। आग से फैक्ट्री में रखे लाखों रुपए के पंखे और वायर जल कर राख हो गए। हालांकि अभी तक नुकासन को लेकर फैक्ट्री मालिक ने कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
बड़ा हादसा टल गया पास में ही रखे थे ज्वलनशील कैमिकल के टैंक
मौके पर पहुंचे दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग की जानकारी समय पर मिल गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्ट्री के पास ही ज्वलनशील कैमिकल का टैंक रखा हुआ था। अगर दमकल को मौके पर पहुंचने में समय लग जाता तो बड़ा ब्लास्ट हो सकता था जिससे किसी की जान पर भी बन सकती थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.