शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पारी में संस्कृत और दूसरी पारी में इंग्लिश का एग्जाम हो चुका है। एग्जाम कैसा रहा, कौन से प्रश्नों पर विवाद है। विवादित प्रश्न का सही उत्तर क्या है? यह बताने के लिए भास्कर ऐप की रीट-मेंस स्पेशल सीरीज में 25 एक्सपर्ट टीचर्स जुड़े हैं।
परिष्कार कोचिंग के एक्सपर्ट टीचर्स ने कई घंटों की मेहनत के बाद एग्जाम में पूछे गए सभी प्रश्नों की आंसर-की तैयार की है। इसे यहां पब्लिश किया जा रहा है।
इंग्लिश सब्जेक्ट के एक्सपर्ट प्रमोद कौशिक ने बताया कि इंग्लिश का पेपर इस बार बहुत ज्यादा आसान रहा। खासतौर पर ग्रामर से जुड़े सवाल तो बहुत ज्यादा ही आसान थे।
जिन्हें सॉल्व करने में स्टूडेंट्स को भी मजा आया होगा। हांलाकि टीचिंग मैथड के सवाल थोड़े मुश्किल थे। लेकिन जिन स्टूडेंट्स ने थोड़ी बहुत भी तैयारी की होगी, उन्होंने बहुत ही आसानी से इंग्लिश का पेपर सॉल्व कर लिया होगा।
संस्कृत सब्जेक्ट की एक्सपर्ट डॉ. नमिता शर्मा ने बताया कि इस बार पेपर बहुत ही ज्यादा आसान था। ऐसे में संस्कृत की मेरिट काफी हाई रहने की संभावना है।
संस्कृत में संधि, समास और प्रत्यय के बहुत ही आसान सवाल पूछे गए विभक्ति को लेकर कुछ सवाल जरूर मुश्किल थे।
लेकिन जिन भी स्टूडेंट्स ने पिछले साल के पेपर को सॉल्व किया होगा। उनके लिए इस बार का पेपर काफी आसान साबित हुआ होगा।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट सायर सिंह ने कहा कि तीसरे दिन के पेपर में जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल थोड़े मुश्किल थे। इसमें भी तीन चार सवाल काफी ज्यादा मुश्किल थे।
जिसमें कोपेन की जलवायु का वर्गीकरण काफी मुश्किल प्रश्न था। वैसे ही रिमोट सेंसिंग से जुड़ा सवाल आउट ऑफ सिलेबस था।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट बृजेश शर्मा ने कहा कि इस बार इतिहास से जुड़े सवाल सभी प्रश्न पेपर में समान थे। जैसा कि सभी पेपर में कोटा की क्रांति से जुड़ा सवाल आया है।
हालांकि, रचनाओं से जुड़े सवाल थोड़े मुश्किल थे। लेकिन कुल मिलाकर एवरेज पेपर इस बार के एग्जाम में आए हैं।
ऐसे चेक करें कितने परसेंट बन रहे मार्क्स
आप आंसर की से अपने पेपर में टिक मार्क किए उत्तरों का मिलान कर चेक कर सकते हैं कि कितने प्रश्न सही हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 नंबर मिलेंगे, वहीं एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है। ऐसे में गलत उत्तर का 1/3 अंक कटेगा भी।
उदाहरण : 150 प्रश्न वाले एग्जाम में आपने 100 प्रश्न अटैम्प्ट (हल) किए हैं। अगर आपके सारे उत्तर सही हैं तो 200 अंक के हिसाब से 75% मार्क्स बनेंगे। इसे निकालने का सूत्र बहुत साधारण है।
सूत्र : (मान ⁄ कुल मान ) × 100 = परसेंट
ANWER KEY : रीट-मेंस लेवल-2 इंग्लिश एवं संस्कृत (हर प्रश्न का उत्तर उसके आखिरी में दिया जा रहा है)
ANSWER KEY- संस्कृत
एक्सपर्ट एवं आंसर-की : परिष्कार कोचिंग, जयपुर
ये भी पढ़ें
1. REET-मेंस लेवल-I प्रश्न पत्र की ANSWER KEY:25 एक्सपट्र्स ने सॉल्व किया पेपर, सबसे पहले भास्कर ऐप पर चेक करें अपना रिजल्ट
शिक्षाविद और हिंदी के एक्सपर्ट डॉ. राघव प्रकाश ने कहा कि रीट लेवल वन में हिंदी के पांच सवाल आए थे। जो असंतुलित तो थे, लेकिन काफी सरल और सामान्य स्तर के थे..(यहां CLICK कर पढ़ें)
2. REET-मेंस साइंस-मैथ्स प्रश्न पत्र की ANSWER KEY:25 एक्सपट्र्स ने सॉल्व किया पेपर, सबसे पहले भास्कर ऐप पर देखें अपना रिजल्ट
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 25 फरवरी को दूसरी पारी में लेवल-2 का साइंस-मैथ्स का एग्जाम हुआ। एग्जाम कैसा रहा, कौन से प्रश्नों पर विवाद है। परिष्कार कोचिंग के एक्सपर्ट टीचर्स ने कई घंटों की मेहनत के बाद एग्जाम में पूछे गए सभी 150 प्रश्नों की आंसर-की तैयार की है। इसे यहां पब्लिश किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
अब 10वीं-12वीं-ग्रेजुएट बेरोजगारों के लिए नौकरियों की भरमार
अगर आप जॉबलेस हैं और जयपुर में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भास्कर ऐप बनेगा आपका मददगार। हर महीने की 10 हजार से लेकर 25 हजार की सैलरी मिलेगी। जयपुर शहर में बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस, डिलीवरी बॉय से लेकर कोई भी नौकरी चाहिए तो भास्कर पर खोजें अपनी पसंदीदा जॉब। (यहां क्लिक कर जॉब देखें)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.