जयपुर में पानी पर घूमती 700 किलो की पत्थर की फुटबॉल को देख हर व्यक्ति हैरान है। भारी भरकम ये बॉल पानी पर इस तरह तैर रही है मानों वजन ही नहीं है। ये नजारा इंडिया स्टोन मार्ट 2022 का है। जो 10 नवंबर से 13 नवंबर तक जेईसीसी में आयोजित की जा रही है। यहां जयपुर के विश्वकर्मा शिल्प कार्यालय के अमित अग्रवाल स्पेशल घूमने वाला फाउंटेन लेकर आए हैं। ये फाउंटेन बॉल, मूर्ति, क्यूब अलग अलग तरह के हैं। जो मात्र 2 हॉर्स पावर के पंप से घूमती हैं।
अमित ने बताया- उनकी कंपनी स्टोन, मार्बल, ग्रेनाइट के आर्ट इफेक्ट्स में डील करती है। ये यूनिक फाउंटेन का आइडिया उनके दादा भागीरथ शर्मा जी और पिताजी संजय का है। वो चाहते थे पत्थर से कुछ ऐसा बनाएं जो अभी तक किसी ने नहीं देखा हो। लंबे टाइम रिसर्च करने बाद ये पानी से घूमने वाली बॉल का इन्वेंशन किया।
अमित ने बताया- जयपुर में दो जगह फाउंटेन लगे हुए हैं। इसमें एक फाउंटेन वर्ल्ड ट्रेड पार्क में लगा है। इसकी कीमत 9.5 लाख है। वहीं, दूसरा सीतापुरा ग्लोबल सर्किल पर लगा हुआ है। इसकी कीमत 26 लाख रुपए है। इन फाउंटेन को बनाने में करीब 2 से 2.5 महीने का समय लगता है।
पत्थर की ये बॉल अंदर से खोखली होती हैं। इसलिए इन्हें बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसमें एक-एक टुकड़े को काटकर जोड़ा जाता है। कटिंग में जरा सी भी गलती पूरा काम खराब हो जाता है। इन्हें जोड़ने के बाद घिसाई और पॉलिश से फिनिश किया जाता है। विश्वकर्मा शिल्प कार्यालय राजस्थान ही नहीं दिल्ली, मुंबई, यहां तक की लंदन तक में हमारे फाउंटेन लगा चुका है।
ये फाउंटेन वाटर फ्रिक्शन से चलता है। पानी के हल्के प्रेशर से बॉल और फाउंटेन के बीच जगह बन जाती है। इसके बाद पानी के प्रेशर से बॉल घूमने लगी है। विश्वकर्मा शिल्प कार्यालय फाउंटेन के अलावा भी कई तरह के स्टोन आर्ट बनाते हैं, लेकिन इन्हें दुनिया भर में पहचान थ्रीडी फाउंटेन से ही मिली।
अमित का परिवार 50 साल से ये बिजनेस कर रहा है। इस बिजनेस की शुरुआत उन्होंने स्टोन कटिंग मशीनरी से की थी। इसके बाद में दादा और पिता को लगा कि हम मशीनरी बना सकते हैं। शुरुआत तो मटके और डेकोरेटिव आइटम से की थी।
बाद में उन्होंने कुछ डिफरेंट करने की सोच के साथ में यह फाउंटेन का आईडिया आया। लंबे समय तक एक्सपेरिमेंट किए और एक 2 साल के पैरमेंट के बाद में जा कर यह 3D फाउंटेन तैयार हुए पहला फाउंटेन इन्होंने बॉल का बनाया था। उसके बाद में इन्होंने अलग-अलग डिजाइन में यह फाउंटेंन बनाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.