केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले- पायलट से हो जाती है राम-राम:कहा- गहलोत से नहीं संभल रही घर की लड़ाई, बेवजह मुझ पर आरोप लगा रहे

जयपुर4 महीने पहले

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेसी नेता हैं। कभी-कभी उनसे राम-राम हो जाती है। बोले- सीएम अशोक गहलोत से घर की लड़ाई संभल नहीं रही है। राजस्थान में बगावत के समय विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने पहली बार जवाब दिया है। प्रधान रविवार को जयपुर में ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोल रहे थे।

प्रधान ने कहा कि पायलट BJP के कार्यकर्ता नहीं है। फिर भी कभी-कभी मिल जाते हैं तो उनसे राम-राम हो जाती है। मैं गहलोत का भी सम्मान करता हूं। उनके घर के झगड़े को छुपाने के लिए वह बेवजह मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। जिससे नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाली कहावत सही साबित होती है।

ABVP की ओर से प्रोफेसर यशवंतराव केलकर पुरस्कार से नंदकुमार पालवे को सम्मानित किया गया।
ABVP की ओर से प्रोफेसर यशवंतराव केलकर पुरस्कार से नंदकुमार पालवे को सम्मानित किया गया।

प्रधान बोले- राजस्थान में कोई सरकार नहीं
प्रधान ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के उल्टे दिन शुरू हो चुके हैं। प्रदेश में आम जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाना है। कल रात जब मैं जयपुर पहुंचा, तब टैक्सी ड्राइवर से मैंने राजस्थान सरकार को लेकर सवाल किया। तब उसने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार जाना तय है। यह लोग बहुत बेकार है।

केंद्रीय मंत्री कहा कि राजस्थान में कोई सरकार नहीं है। बल्कि, यहां आपसी लड़ाई करने वाले सत्ता लोभी लोगों का एक समूह बैठा है। इनमें आपसी रंजिश चल रही है। लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता ने उन्हें बहुमत देकर सत्ता में पहुंचाया। कांग्रेस के नेता जनता के बहुमत अनादर कर रहे हैं।

ABVP के 68 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत समेत 7 देशों के 2000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए।
ABVP के 68 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत समेत 7 देशों के 2000 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए।

जानें- गहलोत ने क्या लगाए थे धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि बगावत के दौरान सचिन पायलट ने दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। जिनमें अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे। उन लोगों के बीच दिल्ली में बैठक हुई थी।

गहलोत ने कहा था कि दिल्ली के BJP दफ्तर से पैसा उठाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट कैंप के लोगों से मिलने के लिए धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे थे। जबकि कांग्रेस की तरफ से बातचीत के लिए भेजे गए नेताओं को मुलाकात नहीं करने दी गई।

राजस्थान में मोदी और कमल के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव
प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी में दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा नरेंद्र मोदी है। इसलिए राजस्थान का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी और कमल के फूल के निशान पर लड़ा जाएगा। जब वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी। उस वक्त वेंकैया नायडू हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने राजस्थान में तब भी कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

ABVP की ओर से शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रवाल कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों में होती हुई अल्बर्ट हॉल पहुंची।
ABVP की ओर से शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अग्रवाल कॉलेज से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों में होती हुई अल्बर्ट हॉल पहुंची।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारी पार्टी में दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा नरेंद्र मोदी है। इसलिए राजस्थान का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल के फूल के निशान पर लड़ा जाएगा। जब वसुंधरा राजे पहली बार मुख्यमंत्री बनी थी। उस वक्त वेंकैया नायडू जी ने जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने राजस्थान में तब भी कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कही थी

अल्बर्ट हॉल पर ABVP का खुला अधिवेशन रखा गया। जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अल्बर्ट हॉल पर ABVP का खुला अधिवेशन रखा गया। जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

रामदेव बोले थे- मैंने उस खानदान की जड़ें हिलाईं, आज तक माफी मांगते फिर रहे

अधिवेशन में दो दिन पहले 25 नवंबर को बाबा रामदेव ने कहा था- देश में बहुत जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ही जाना चाहिए। एक देश-एक कानून होना ही चाहिए। उन्होंने कहा था- मैंने उस खानदान की जड़ें हिलाईं कि बेचारे आज तक माफी मांगते फिर रहे हैं। रामदेव बोले थे- एक संकल्प के लिए मैं आपके बीच आया हूं। मुझे आशाएं और अपेक्षाएं हैं। 140 करोड़ का भारत हो चुका है। थोड़े दिनों में 150 करोड़ भी पहुंच जाएगा। मुझे लगता है इस देश में बहुत जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ही जाना चाहिए। उत्तराखंड से अभी समान नागरिक संहिता वाला कार्यक्रम चल रहा है। एक देश-एक कानून होना ही चाहिए, वो हो ही जाएगा। देश में बड़े परिवर्तन घटित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

रथयात्रा से पहले BJP में पोस्टर को लेकर घमासान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 3-4 दिसंबर तक एंट्री कर सकती है। वहीं, अगले महीने की राजस्थान सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी विफलताएं गिनाने के लिए भाजपा राहुल की एंट्री से ठीक पहले रथयात्रा शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार पार्टी एक दिसंबर से प्रदेश की सभी विधानसभाओं में रथ निकालकर सरकार की विफलताएं गिनाएगी। हालांकि, रथों पर लगने वाले पोस्टरों को लेकर पार्टी में खींचतान मची हुई है। पूरी खबर पढ़ें

'गहलोत को कुछ शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना था':जयराम बोले- मुख्यमंत्री के शब्द अप्रत्याशित थे; व्यक्ति आते-जाते रहते, संगठन सबसे ऊपर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान राजस्थान से बाहर भी कांग्रेस में चर्चा का विषय बनी हुई है। गहलोत के पायलट को गद्दार कहने से शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी गद्दार शब्द की गूंज सुनाई दे रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं...