पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वर्तमान में चल रहे हिंदू वर्ष विक्रम संवत 2077 में एक ही वार गुरुवार को कर्क और मकर संक्रांति पड़ने के कारण राज्य और देश के लिए समय भारी रह सकता है। इसके साथ ही राशि जातकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। हमारे शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि जब किसी विक्रम संवत में एक ही वार को कर्क और मकर संक्रांति आए तो यह राजा और राज्य के लिए विपरीत असर डाल सकती है। इस बार विक्रम संवत 2077 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को गुरुवार की है और इससे पहले इसी विक्रम संवत में कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2020 को गुरुवार की ही थी।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि हमारे शास्त्र स्कंद पुराण और नारद संहिता में इसका उल्लेख इस प्रकार है- ‘कर्क मकर दो बहन हैं, जो बैठे एक ही वार। के प्रजा का पति मरे के पडे अचिन्त्योकार’।। अर्थात अगर मकर और कर्क राशि जो एक ही वार को आती है तो वह पूरा वर्ष राजाओं के लिए हानिकारक है। देश में अराजकता एवं उपद्रव का माहौल बनता है। इसका उल्लेख मुहूर्त चिंतामणि पुस्तक में भी किया गया है।
गुरुवार को सूर्य का मकर राशि में गोचर का राशि जातकों पर यह पड़ेगा असर
मेष: बहुत शुभदायी रहेगा। सेहत के मामले में ठीक रहेंगे और समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करेंगे।
वृषभ: जीवन में मुश्किलें लेकर आएगा। सेहत के प्रति सावधान रहें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।
मिथुन: शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। यात्रा शुभ नहीं, टालने का प्रयास करें।
कर्क: गोचर सामान्य रहेगा। सफलता मिलेगी अत्यधिक लाभ नहीं होगा। शिक्षा में मेहनत अनुसार फल मिलेगा।
सिंह: बेहतर रहेगा। गोचर के दौरान सरकारी नौकरी मिल सकती है। कानूनी विवाद में पक्ष में फैसला आएगा।
कन्या: जिंदगी में बहुत से बदलाव आएंगे। मकर संक्रांति पर बनने वाला योग बहुत बड़ा मुकाम दिलवाएगा।
तुला: सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती है। किसी भी तरह की सेहत संबंधित परेशानियों को अवॉयड करने से बचें।
वृश्चिक: अच्छे फल मिलेंगे। कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं बहुत सुखद रहेगी। लाभ भी दिलाएंगी।
धनु: थोड़ी परेशानी के साथ पारिवारिक विवाद बढ़ सकते है। पिता को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा।
मकर: यह संक्रांति दांपत्य जीवन में सुख व धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखना बहुत जरुरी है।
कुंभ : विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि नेत्र संबंधित परेशानियां हो सकती है।
मीन: बहुत लाभदायक रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान उपहार मिलने के योग बनेंगे।
प्राकृतिक आपदा के साथ भूकंप आने की संभावना
व्यास ने बताया कि कर्क और मकर सक्रांति गुरुवार को आने के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ भूकंप आने की संभावना रहेगी। राजनीतिक घटनाक्रम होंगे। दुर्घटनाएं ज्यादा होगी। धातु के कीमतों में गिरावट आएगी। राजस्थान सरकार को जनहित में नई नई योजनाएं लागू करने का प्रस्ताव लाना पड़ेगा। तब ही जनता की मांगों और आंदोलनों से सरकार को राहत मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।
राजनीतिक पार्टियों में वाद-विवाद बढ़ेगा
ज्योतिषाचार्य प्रो विनोद शास्त्री ने बताया कि गुरुवार के दिन पुत्र शनि के घर में सूर्य के प्रवेश करने से केंद्र सरकार को प्रजा की मांग के आगे झुकना पड़ेगा और प्रजा के हित में निर्णय लेने होंगे। राजनीतिक पार्टियों में वाद विवाद बढ़ेगा। पंडित मदन मोहन शर्मा ने बताया कि व्यापार में तेजी आएगी। किराना के बाजार में तेजी रहेगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.