राजस्थान में अब आग बरसने लगी है। बाड़मेर, धौलपुर में गुरुवार को दिन का पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, जयपुर, गंगानगर, कोटा, जोधपुर समेत 18 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। बाड़मेर, पिलानी में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग की माने तो 20 मई तक गर्मी का ये रूप बरकरार रहेगा। 21 मई से उत्तरी राजस्थान में मौसम में बदलाव के बाद राहत मिलने के आसार हैं।
नौतपा से पहले इस प्रचंड गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। आज राज्य के किसी भी शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं रहा। बाड़मेर, धौलपुर में दिन में तेज हीट वेव चल रही है। जयपुर में भी आज दिन में भीषण गर्मी के साथ झुलसाने वाली लू चली। जयपुर में आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
16 शहरों में सामान्य से ऊपर रहा तापमान
राजस्थान में आज तेज गर्मी के कारण 16 शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पिलानी, बाड़मेर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। इसी तरह जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इधर करौली, अलवर, सवाई माधोपुर, नागौर, जोधपुर, जयपुर समेत कई शहरों में हीट वेव चली।
जोधपुर, बीकानेर संभाग में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी
जयपुर मौसम केंद्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और कई जगह तेज हीट वेव भी चलेगी। 21 मई से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और हीट वेव से राहत मिलेगी।
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। 20-21 मई को ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक स्ट्रॉन्ग प्रेशर ग्रेडिएंट फोर्स डेवलप होगा, जिसके कारण जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ भी चलने की आशंका है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का 19 मई का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 44 | 28.7 |
भीलवाड़ा | 43.9 | 26.4 |
जयपुर | 45.5 | 30.8 |
पिलानी | 46.5 | 27.9 |
सीकर | 44 | 25.5 |
कोटा | 45.5 | 31.5 |
उदयपुर | 42.6 | 27.7 |
बाड़मेर | 47.1 | 31 |
जैसलमेर | 46 | 29.2 |
जोधपुर | 45.1 | 30.4 |
बीकानेर | 46.5 | 28.7 |
चूरू | 46.6 | 28 |
श्रीगंगानगर | 46.2 | 27.7 |
धौलपुर | 47.1 | 28.1 |
नागौर | 46.1 | 27.9 |
बूंदी | 45.9 | 27 |
बारां | 45.9 | 25.3 |
डूंगरपुर | 45.2 | 28.8 |
हनुमानगढ़ | 46.8 | 24.9 |
जालौर | 45.2 | 30.8 |
सिरोही | 43.9 | 31.6 |
अलवर | 44.6 | 29.2 |
करौली | 46.5 | 27.2 |
चित्तौड़गढ़ | 45 | 28.6 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.